Skip to content
November 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पटाखों से झुलसे लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का 35वॉ वर्ष/69 वा शिविर
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

पटाखों से झुलसे लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का 35वॉ वर्ष/69 वा शिविर

Purushottam Manhare October 19, 2025

पटाखों को सावधानी से चलावें – डॉ. दिनेश मिश्र
@लापरवाही से अंधत्व का खतरा

# नगर के वरिष्ठ नेत्र एवं कॉन्टेक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा इस वर्ष भी दीवाली में पटाखों से आंखों में लगी चोटों के नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर डॉ. दिनेश मिश्र के फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में 20 अक्टूबर से 21अक्टूबर की रात्रि तक संचालित होगा। दीपावली में चिकित्सकों की अनुपलब्धता व मरीजों को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए यह 69वा शिविर लगातार 35 वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर सन् 1991 में इस प्रकार के शिविर की शुरूआत की गई थी ताकि पटाखों के कारण जलने व आंख को होने वाली चोटों के त्वरित एवं नि:शुल्क उपचार की सुविधा मरीजों को प्राप्त हो सके।इसी प्रकार का शिविर होली में भी आयोजित किया जाता रहा है.पिछले 35 वर्षो में करीब 4500 से अधिक ऐसे मरीजों का उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गई है तथा इस शिविर की अंचल में एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है।
डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा दीपावली ज्योति पर्व है, नेत्र ज्योति अनमोल है, लेकिन असावधानी से चलाये गये पटाखे किसी भी व्यक्ति की नेत्र ज्योति के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि दीवाली में पटाखों को लापरवाही से न चलावें, बल्कि अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। बम,अनारदाना, रॉकेट आदि चलाते समय पर्याप्त दूरी व सावधानी रखें। पटाखों को अधिक झुककर न चलावें, क्योंकि पटाखें कई बार अपेक्षाकृत जल्दी फूट जाते हैं व बचाव का समय नहीं मिलता। पटाखे जलाकर सड़क पर न उछालें। छोटे बच्चों को जलते हुए दिये व मोमबत्ती के पास अकेला न छोड़ें। बच्चों को अकेले पटाखें न चलाने दें। पटाखा शरीर के नजदीक फटने से हाथ, चेहरा, आंखे, कपड़ों के झुलसने का खतरा रहता है। सिर के बाल, भौंहे, बरौनियां, पलकें, आंखों का भीतरी भाग साधारण से गंभीर रूप से झुलस सकता । पटाखा बनाने में गंधक, पोटाश, कोयला, कंकड़, सुतली, कपड़े, कागज का उपयोग होता है। आंख के नजदीक पटाखा फूटने से आंखों में गैस, बारूद, कोयला चला जाता है। जिससे पलकें, आंखों की झिल्ली, कंजेक्टाइवा, पुतली व अन्दरूनी हिस्से को साधारण से गंभीर रूप से क्षति पहुंच सकती है।
बड़े पटाखों से आंख में चोट से आंख में खून उतरने, मोतियाबिंद होने तथा आंख का परदा उखडऩे तक की संभावना हो सकती है। आहत व्यक्ति आंखों में तेज जलन आना, दर्द, धुंधलापन, कसक की शिकायतें करता है। यदि आंखों के पास कोई पटाखा फूट जावे तथा इस प्रकार की तकलीफें हो तो आंखों को रगड़े नहीं बल्कि साफ पानी से चेहरे व आंखों को धो लें ताकि आंखों व चेहरे पर लगा गर्म, विघटित पदार्थ धुल जावे, नि:शुल्क परामर्श व उपचार के लिये फोन नंबर 4026101, 98274-00859 (मो.) पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous महापौर  और आयुक्त  ने जीईमार्ग में अधिकारियों सहित किया निरीक्षण, फ्लैक्स फ्री जोन की व्यवस्था व्यवहारिक रूप से कायम करने दिए निर्देश 
Next Alev casino giris bonusları nasıl aktive edilir

Related Stories

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

November 4, 2026

Recent Posts

  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*
  • बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री

You may have missed

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • राष्ट्रीय

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

November 4, 2026

Recent Posts

  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*
  • बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.