रायपुर । ,रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने कमल विहार सेक्टर 10 में 43.76 करोड़ की लागत से 544 एलआईजी फ्लैट का हो रहे निर्माण को देखा। आरडीए के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, संचालक गण राजेन्द्र पप्पू बंजारे,हिरेन्द्र देवांगन ने कमल विहार का दौरा कर कमल विहार में हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया, कोरोना काल की वजह से निर्माण कार्य रुका हुआ था अब लगातर निर्माण कार्यों में तेजी आई है। ,संचालक मंडल ने एलआईजी फ्लैट के निर्माण में गुणवक्ता युक्त कार्य करने ठेकेदार को निर्देशित किया। विजिट 2,संचालक मंडल ने इसी तरह सेक्टर 11 में हो रहे 22 करोड़ की लागत से आंतरिक रोड में डामरीकरण कार्य को देखा। संचालक मंडल ने ठेकेदार को तय मानकों के अनुरूप कार्य करने कहा। साथ ही ठेकेदार को दो टूक कहा निर्माण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी क्वालिटी का विशेष ध्यान इस कार्य मे हो। संचालक मंडल ने आईडीए के अधीक्षण अभियंता महिमा शंकर पांडे उप अभियंता राकेश मनहरे को सभी निर्माण कार्य की सतत,मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। विजिट 3,संचालक मंडल ने कमल विहार सेक्टर 1 में हो रहे जमीन सीमांकन में उपस्थित होकर सीमांकन में किसी प्रकार की गड़बड़ी नही करने एवम सीमांकन में उपस्थित आर आई,पटवारी को किसी के साथ अन्याय नही करने निर्देशित किया। विजिट 4 ,संचालक मंडल ने सेक्टर 9 में अवैध रूप से चल रहे कारखाने को बंद करने आरडीए के उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिए।
