Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • केंद्र की भाजपा सरकार और एनडीए गठबंधन की नीतियों पर बिहार की जनता एक फिर अपने विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है : भावना बोहरा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

केंद्र की भाजपा सरकार और एनडीए गठबंधन की नीतियों पर बिहार की जनता एक फिर अपने विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है : भावना बोहरा*

Purushottam Manhare October 26, 2025

कवर्धा।

पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के सारण जिला अंतर्गत सोनपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसे निभाते हुए भावना बोहरा लगातार सोनपुर विधानसभा के सभी मंडलों, बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीतियों पर चर्चा कर रहीं हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर सोनपुर विधानसभा से भाजपा के एनडीए प्रत्याशी श्री विनय कुमार सिंह व एनडीए गठबंधन के लिए समर्थन जुटा रहीं हैं। संगठन की बैठकों में शामिल होना, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ सक्रियता के साथ बैठकें कर स्थानीय मुद्दों और प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकासशील नेतृत्व और एनडीए गठबंधन द्वारा बिहार के विकास, रोजगार के प्रयास, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों को आर्थिक संबल, जनकल्याण की योजनाओं एवं अधोसंरचना निर्माण की जानकारी जनता तक पहंचाने हेतु निरंतर जनसंपर्क कर रहीं हैं।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि बिहार की जनता विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साहित है वहीं कार्यकर्ताओं में भी अपार उर्जा और समर्पण भावना स्पष्ट रूप से दिख रही है। फिर एक बार, एनडीए सरकार का नारा और संकल्प के साथ जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद से जंगलराज ख़त्म हुआ है और सुशासन स्थापित हुआ है। बिहार में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसने जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। नालंदा की ज्ञान-गंगा से लेकर चंपारण की सत्याग्रह-धारा तक बिहार राज्य ने भारत को एक गौरवशाली इतिहास दिया है। आज यहां सड़कों का विस्तार, घर-घर में बिजली, पानी पहुंचाने का काम एनडीए सरकार ने किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बिहार के लिए विशेष पैकेज मिलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है, इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई है, उर्जा और सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हुआ है, हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि बिहार की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है, उन्होंने प्रधानमंत्री जी और एनडीए सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है। इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः एनडीए गठबन्धन बिहार में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी। बिहार की जनता विकास के साथ है और जनसंपर्क के दौरान जनता से संवाद में एनडीए गठबंधन के प्रति माहौल स्पष्ट दिख रहा है। जहाँ-जहाँ जनता से मुलाकात हुई उनसे चर्चा के दौरान बिहार में हुए अभूतपूर्व बदलाव खुद जनता अपनी जुबानी बता रही है, इससे स्पष्ट है कि बिहार एक बार फिर से एनडीए गठबंधन के साथ है, बिहार के विकास को एक नई दिशा व गति देने, अपने हितों की रक्षा के लिए, किसानों के सम्मान के लिए, युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, एक नए और विकसित बिहार के लिए, फिर एक बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए जनता संकल्प कर चुकी है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Bhavna bohara cg news

Post navigation

Previous आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के लोकार्पण के लिए तैयारी जोरों पर*
Next मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.