Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संभावित अम्बिकापुर आगमन की तैयारियों का लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली बैठक*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संभावित अम्बिकापुर आगमन की तैयारियों का लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली बैठक*

Purushottam Manhare November 6, 2025

*आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

रायपुर, 06 नवम्बर 2025/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संभावित अंबिकापुर आगमन को लेकर अम्बिकापुर में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में आज आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री बोरा ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति के आगमन हेतु तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं निर्गम मार्ग, हेलीपैड की मजबूती तथा आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने पी.जी. कॉलेज मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने पीजी कॉलेज मैदान में बनने वाले डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेट, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, स्टॉल्स की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सांस्कृतिक मंच का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और सौंदर्यपूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए।

श्री बोरा ने पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, समयबद्ध रहे। निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री ललित शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Rashtrapati murmu ka Chhattisgarh aagman

Post navigation

Previous स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा*
Next कसडोल क्षेत्र में जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णाेद्धार एवं तटबंध निर्माण को शासन ने दी स्वीकृति*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.