Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच की “स्वदेशी संकल्प यात्रा” 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच की “स्वदेशी संकल्प यात्रा” 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी*

Purushottam Manhare November 18, 2025

*स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री सतीश कुमार ने कैट के प्रदेश कार्यालय पंहुचकर “स्वदेशी संकल्प यात्रा” की तैयारियों का लिया जायजा*
*स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता, स्थानीय व्यापार, उद्योग और किसानों को प्रोत्साहन, आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश, वोकल फॉर लोकल को जन-जन तक पहुँचाना – सतीश कुमार*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छ.ग. इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज एवं ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के प्रदेश कार्यालय में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री सतीश कुमार जी का कैट छत्तीसगढ द्वारा प्रदेश कार्यालय में पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर स्वागत किया गया एवं श्री सतीश कुमार जी की अध्यक्षता में कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

देशभर में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की अलख जगाने हेतु CAIT और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में निकाली जा रही स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव से प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा उसी दिन राजनांदगाँव से भिलाई तक भव्य स्वागत एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ेगी।

इसी के तहत आज स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री सतीश कुमार ने CAIT के प्रदेश कार्यालय पहुँचकर सभी तैयारियों और स्वागत कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में विभिन्न व्यापारिक संगठन संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे, जहाँ व्यापारियों, उपभोक्ताओं, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ में 2500 किमी से अधिक की दूरी तय करेगी और 16 दिसंबर को महाराष्ट्र की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य -स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता, स्थानीय व्यापार और किसानों को प्रोत्साहन, आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश, वोकल फॉर लोकल को जन-जन तक पहुँचाना।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में जनसभाएँ, व्यापारी संवाद, जागरूकता कार्यक्रम और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह यात्रा एक बड़े सामाजिक-आर्थिक अभियान का रूप लेगी।

CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के सभी व्यापारिक संगठनों, किसानों, युवाओं और नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनकर स्वदेशी के संकल्प को सशक्त करें।

स्वदेशी संकल्प यात्रा – आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता मजबूत कदम

उपरोक्त बैठक में कैट, युवा कैट एवं महिला कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, जगदीश पटेल, शंकर त्रिपाठी, उत्तम गोलछा, विक्रम सिंहेदव, राकेश ओचवानी, अवनीत सिंह, राजेन्द्र खटवानी, दीपक विधानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश जेठानी, विजय शादीजा, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, श्रीमती मधु अरोरा, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, श्रीमती सुमन मुथा, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला, सुशील लालवानी, हिमांशु वर्मा, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, गिरिश पटेल।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cait news cg news

Post navigation

Previous कृषि मंत्री नेताम ने डौरा-कोचली खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया*
Next किरंदुल परियोजना में एमएसईएस – विकास व सुविधा कार्यक्रम

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.