बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग हुए शामिल
रायपुर। सतनाम महिला सेवा समिति आदर्श नगर मोवा की नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 नवंबर (रविवार) को आदर्श नगर मोवा के गुरुद्वारा भवन में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब थे, अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि छग. राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष तथा गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष के..पी खांडे जी, श्याम नारंग जी,पार्षद देवदत्त द्विवेदी शामिल हुए।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने महिला समिति की नवनियुक्त पदाधिकारीगण अध्यक्ष पुष्पलता जी एल ओगरे, उपाध्यक्ष गूंजा सुरेन्द्र पप्पू बंदे, सचिव चंपा हेतराम जांगड़े, कोषाध्यक्ष भारती आशुतोष डहरिया, उप कोषाध्यक्ष सुनीता कामता बंजारे, सह सचिव कंचन करण कोसले, मीडिया प्रभारी रामेश्वरी सुखनंदन बंजारे सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर शपथ दिलाई। इसके बाद मंत्री जी ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने सभी से बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया साथ ही समाज के द्वारा उपयोग में लाई जा रही भूमि को दिलाने और अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता कर रहे विधायक मोतीलाल साहू जी ने अपने निधि से 10 लाख रुपए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए देने की घोषणा किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद देवदत्त द्विवेदी ने सड़क निर्माण कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं मीडिया प्रभारी सुखनंदन बंजारे ने किया।






![]()



इस सामाजिक कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुंदरलाल जोगी, पं. अंजोरदास बंजारे, मोहनलाल डहरिया, पृथ्वीराज बघेल, लता भागवत धृतलहरे,कमला शत्रुघ्न बंजारे , आनंद बंजारे, कौशल्या के सी टंडन, अमरीका के एल कुर्रे, उर्मिला रेशम धृतलहरे, लता रघुनाथ भारद्वाज, होम डहरिया, गेंदलाल, प्रमिला सोनवानी, अनीता गुरुपंच, धनेश्वरी डांडे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
