छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट (द्वितीय संस्करण) के तहत सस्टेनेबल सिनर्जी: ट्रेडिशनली फ्यूचरिस्टिक थीम पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन दिनांक 7 दिसंबर 2025 को किया गया।
छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और सतत् विकास को बढ़ावा देने के उद्येश्य से, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशलन काॅलेज (MAIC)] VIBGYOR N.F. Foundation तथा आई.आई.टी. भिलाई के संयुक्त प्रयासों के द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट (द्वितीय संस्करण) का भव्य आयोजन किया गया है। यह रैली माननीय कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल के नेतृत्व में प्रारंभ हुई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मणिवासगन IFS, चीफ कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, रायपुर रीजन, ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), नवीकरणीय ऊर्जा और वृक्षारोपण के महत्त्व पर विस्तृत जानकारी दी और युवाओं को प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. शैलेन्द्र पटेल, ग्रीन समिट समन्वयक प्रो. केशव कांत साहू, डॉ. जश्मिन जोशी (प्राचार्य, MAIC), प्रो. राजीव चौधरी (साइकिल रैली संयोजक),डाॅ. श्वेता तिवारी(उपाचार्य, MAIC) प्रो. आशीष श्रीवास्तव, प्रो. दीपेन्द्र सिंह, प्रो. विशाल जैन, डॉ. इंद्रपाल करभल, तथा डॉ. राजेन्द्र जांगड़े सहित अनेक प्राध्यापक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रैली में लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली Maharaja Agrasen International College (Samta Colony) से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, आजाद चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सप्रे शाला, अश्रम चौक होते हुए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के फ़िज़िकल एजुकेशन विभाग तक पहुँची। यह यात्रा पर्यावरण, सतत ऊर्जा और हरित जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का प्रतीक रही।
कार्यक्रम का समापन फ़िज़िकल एजुकेशन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान मॉर्निंग ज़ुम्बा डांस एवं फिटनेस एक्सरसाइज़ के साथ हुआ, जिसने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ और सक्रिय रहने का प्रेरक संदेश दिया। सभी ने
विद्यार्थियों की इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सराहना की।
इस साइकिल रैली ने पूरे प्रदेश और देश में पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ विकास तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश दिया।
