Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा समारोह-2025
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खान सुरक्षा समारोह-2025

Purushottam Manhare December 10, 2025

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा किरंदुल (बस्तर), 10 दिसंबर 2025: नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएमडीसी) के बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स में खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), बिलासपुर क्षेत्र के तत्वावधान में 4 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक वार्षिक सुरक्षा समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
समारोह की शुरुआत 4 दिसंबर को हुई, जब अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण ने प्रशासनिक भवन प्रांगण में सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। डीजीएमएस द्वारा गठित निरीक्षण दल ने 9 दिसंबर को किरंदुल परियोजना की खदानें, संयंत्र, प्रशिक्षण सुविधाएं तथा ओएचएस (व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) सुविधाओं का निरीक्षण किया। दल ने सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, छात्रों और गृहिणियों के लिए विभिन्न सुरक्षा-संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 9 दिसंबर की शाम डीएवी स्कूल, किरंदुल के सभागार में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि रवीन्द्र नारायण ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सुरक्षा मॉडल प्रदर्शनी, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा नाटक का मंचन हुआ।
समापन संबोधन में रवीन्द्र नारायण ने कार्यस्थल पर सुरक्षा की प्राथमिकता पर बल दिया और कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों में सुधार के लिए सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करना आवश्यक है। श्रमिक प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए प्रबंधन के उपायों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह, महाप्रबंधक (खनन)/खान प्रबंधक एस.के. कोचर, सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, वर्कमेन इंस्पेक्टर, सुरक्षा समिति सदस्य, कर्मचारी तथा स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (खनन) रितेश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (प्रशासन व सुरक्षा) सुनील कुमार ने किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Cg news

Post navigation

Previous मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण-वापसी संबंधी प्रक्रिया को किया अनुमोदित
Next विश्व मानवाधिकारी दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा कार्यालय के द्वारा पटेल पारा स्कूल की किया गया जागरूकता कार्यक्रम*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.