दंतेवाड़ा।* जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा आज विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करने ग्राम पंचायत पाढ़ापुर के बेनपाल व ग्राम पंचायत भांसी पहुँची। बेनपाल पहुँच तुलिका ने जल जीवन मिशन के तहत घरों में लगने वाले नल कनेक्शन कार्य का भूमिपूजन किया साथ ही बेनपाल में प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य की जानकारी देते तुलिका ने बताया कि इस योजना के तहत हर घर में स्वच्छ पानी पहुँचेगा। जिन गांवों में पानी की समस्या थी उन गांवों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके कार्यक्रम पश्चात जिपं अध्यक्ष भांसी बंगाली कैम्प में रेलवे पटरी उसपार बने सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। बंगाली कैम्प में सीसी रोड़ बनने से अब वहां के रहवासियों को बारिश के दिनों में आने-जाने आसानी होगी। इस दौरान महामंत्री सलीम रजा उस्मानी, मीरा भास्कर, संजू, सचिव प्रियंका दिवान, रीता कर्मा समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
