दंतेवाड़ा एस एच अज़हर।
सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में एक युवक व युवती ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। जिससे श्री वर्मा घायल हो गए। बता दें कि श्री वर्मा न्यायालयीन कार्य से दंतेवाड़ा न्यायालय आए थे। श्री वर्मा न्यायालयीन कार्य समाप्त होने के बाद बाजार क्षेत्र में किसी जरूरी काम से गये थे तभी दोनों युवक व युवती ने उस पर चाकू से हमला कर श्री वर्मा को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी युवक की पहचान रमाशंकर साहू (निवासी दुर्ग) एवं युवती का नाम राधा (परिवर्तित नाम) पता चला है। दोनों आरोपियों ने ही उप पुलिस अधीक्षक पर हमला कर इस घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में एक पुराना न्यायिक प्रकरण विचाराधीन था, जिसमें सितंबर 2025 में दोनों बरी हुए है,और पुरानी रंजिश के कारण दोनों ने यह हमला करना बताया जा रहा है फिलहाल घायल उप पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा वहीं दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पुलिस पूछताछ कर रही है।









