रायपुर।
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को संस्था कार्यालय रामनगर रायपुर में कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संस्था द्वारा मुख्य रूप से निर्धन, जरूरतमंदों, दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन मुहैय्या कराना, स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना, स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, समाज में सामाजिक सद्भाव एकता कायम करना जैसे विभिन्न जनहित, सामाजिक व रचनात्मक कार्यों के संदर्भ में रूपरेखा तैयार करते हुए निर्णय लिया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने उपस्थित पदाधिकारी एवं जुड़ने वाले नए सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया कि संस्था विगत 28 वर्षों से सामाजिक सद्भाव कायम करते हुए निस्वार्थ भाव से विभिन्न जनहित एवं सामाजिक कार्य कर रही है और वर्ष 2026 में अनेकों कार्यों को बढ़ावा दिया जायेगा।






![]()


उक्त बैठक में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, बलराम कश्यप, अनिल शुक्ल, वसीम अकरम, पूनम यादव, श्रीमती प्रीति जैन, रिंकी शुक्ला, आशीष गढ़ेवाल, जमाल सिद्दीकी, कुलविंदर सिंह, राजकुमार साहू, शुभम जैन, कोमल, सलमा बेगम एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
