Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों में विकास की तेज रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹14.58 लागत की 3 सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पंडरिया विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों में विकास की तेज रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹14.58 लागत की 3 सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन*

Purushottam Manhare January 21, 2026

 

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से हर नगर और दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निरंतर सड़कों का विस्तार हो रहा है। आज ग्राम पाढ़ी और भाकुर में विधायक भावना बोहरा ने 14 करोड़ 58 लाख 5 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पाढ़ी में 9 करोड़ 52 लाख 35 हजार रु. की लागत से पंडरिया से बकेला तक कुल 13 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं ग्राम भाकुर में 3 करोड़ 38 लाख 90 रु.की लागत से सेंदुरखार से छिंदीडीह तक 10.50 किलोमीटर और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रु.की लागत से पंडरीपानी से बाकी बोदरी (पंडरिया) तक 2.30 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ भूमिपूजन कर बधाई दी। वर्तमान समय मे पंडरिया विधानसभा में लगभग 350 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य जारी है जिससे विधानसभा वासियों को आने वाले समय में सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया। इन 3 बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण से मोतिमपुर पाढ़ी, गांगपुर, गौरकापा, खैरझिटी पुराना, लिम्हईपुर, देवसरा, बकेला, भाकुर, तेलियापानी धोबे, जखनाडीह, छिन्डीडीह, पंडरीपानी एवं बाकी बोदरी सहित आस-पास के गाओं में निवासरत परिवारों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग ₹14.58 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन पंडरिया विधानसभा में विकास, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को नई गति देते हुए आज यहां सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की विकासपरक सोच, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों को विकास की प्राथमिक सूची में सबसे ऊपर रखा है। सड़क निर्माण का यह कार्य केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का माध्यम,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने का सशक्त जरिया है। आज कच्चे रास्तों की जगह पक्की सड़कों का निर्माण, अंधेरे गांवों में बिजली, दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा और स्कूलों तक सुगम पहुंच, यह सब भाजपा की कार्य आधारित राजनीति का परिणाम है। आज पंडरिया विधानसभा में लगातार सड़क, अधोसंरचना और ग्रामीण विकास के कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार का विकास मॉडल समावेशी है, जिसमें वनांचल, आदिवासी, किसान, युवा और महिला सबके लिए समान अवसर हैं। सड़कें बनेंगी तो व्यापार बढ़ेगा, रोजगार आएगा, गांव मजबूत होंगे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू जी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा ध्रुवे जी, श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, मंडल अध्यक्ष श्री रविश सिंह ठाकुर जी, श्री प्रदीपपुरी गोस्वामी जी, श्री बसंत बाटिया जी, श्री थानेश्वर जायसवाल जी, श्री राजकुमार नेताम जी, श्री ललित चंद्रवंशी जी, श्री भागीरथी साहू जी, श्री रविशंकर चंद्रवंशी जी, श्री दीपक सलूजा जी, श्री दशरथ कुम्भकार जी,श्री बहादुर सोनी जी, श्री लेखराम बाँधवे, श्री रसपाल सिंह टेकाम जी, श्री चैतराम ध्रुवे जी, श्रीमती तीजन बाई मरकाम जी, श्री नरेश हाठले जी, श्रीमती सीताबाई ध्रुवे जी,श्रीमती बिलासाबाई पन्द्राम जी,श्रीमती हेमा उत्तम भट्ठ जी,श्रीमती पतिया बाई, श्री भोलाराम टेकाम जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Bhavna bohara cg news

Post navigation

Previous मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री  चौहान से की मुलाकात*
Next मैक की छात्रा सी.एच. अलिख्या ने राष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.