रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार चमत्कार कर रही है। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार लगातार विकास कर रही है। बीजेपी की सरकार प्रदेश में 70 लाख माताओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रही है इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है हमारी बीजेपी की सरकार प्रदेश में लगातार विकास कर रही है उक्त बातें आज राजस्व एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सिगमा विकासखंड के ग्राम नवापारा में आयोजित मां परमेश्वरी उत्सव एवं मड़ई मेला में सभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाना है ,और बलौदाबाजार जिले को आगे ले जाना है।

जिले में विकास की दिशा में हर कार्य हो रहा है और लगातार कार्य हो रहा है यहां विकास के 6 कार्यों का लोकार्पण हो रहा है इससे पहले एक साथ इतने विकास कार्यों का लोकार्पण नहीं हुआ है उन्होंने आगे कहा कि आज खुशी का अवसर है गांव में भव्य मड़ई मेला का आयोजन हो रहा है चारों ओर उत्साह का वातावरण है। सबके चेहरे पर पर मुस्कान है सभी में भाईचारा और आपसी प्रेम के कारण है। बता दें कि सभा को संबोधित करने के पूर्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व ग्रामवासियों के लिए सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर गांव के सरपंच डोमार सिंह मारकंडे ने मुख्य अतिथि मंत्री टंक राम वर्मा का कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है साथ ही मंच पर आसीन अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में सिमगा जनपत अध्यक्ष दौलत पाल , जिला अध्यक्ष आनंद यादव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,आदिति बाघमार सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






![]()


