बलौदाबाजार। आज प्रभाकर मिश्रा के पिताजी के आकस्मिक स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक रहा। इस दुःखद अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की गईं तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवार को संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इसी शोकपूर्ण वातावरण के बीच कांग्रेस संगठनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार शहर के अध्यक्ष पद का दायित्व प्रवीण सेन द्वारा तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ग्रामीण के अध्यक्ष पद का दायित्व दीपक साहु द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठजन, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।








![]()


इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, कृषक कल्याण बोर्ड), विद्याभूषण शुक्ल (पूर्व अध्यक्ष, जीव-जंतु कल्याण बोर्ड), जनक राम वर्मा (पूर्व विधायक, बलौदाबाजार), दिनेश यदु (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार), परमेश्वर यदु (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राकेश वर्मा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), विक्रम गिरी,तुलसो राम वर्मा रूपेश ठाकुर, सुरेंद्र जायसवाल,गोल्डी मारईया देवेंद्र वर्मा गौरी भृगु, मोतीराम वर्मा, संतोष यादव,उमेश जैन, ललिता यदु डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, मनीष वर्मा लखेश साहू देवक राम जांगड़े, रविंद्र कनौजे मनोज कुमार यादव, गजेंद्र साहू , कमलेश साहू, राजा तिवारी, लखेश साहू, गणेश शंकर साहू, धर्मेंद्र वर्म परमेस्वरी साहू, सलमान शेख, चेतेश्वर साहू, जीतू नवरत्न,
सुखदेव साहू, आर्यन शुक्ला, दीनदयाल साहू, गोलू साहू सोनू वर्मा, टिकेश्वर साहू राजू लहरी नीरज बांधे. सुरेश सेन राजीव कुमार भोजराम लहरी हेमंत वर्मा
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया
