एस एच अज़हर किरन्दुल। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 08 बजे बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन संस्था में अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगा को सलामी दी गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया।मौके पर बीटीओए सचिव आकाश गोयल,अन्य पदाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित थे।








