Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मैक में दो दिवसीय रोवर क्रु एवं रेंजर टीम शिविर का सफल आयोजन’’
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मैक में दो दिवसीय रोवर क्रु एवं रेंजर टीम शिविर का सफल आयोजन’’

Purushottam Manhare February 21, 2026

रायपुर।
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल काॅलेज (मैक), समता काॅलोनी रायपुर में 19-20 फरवरी 2026 को दो दिवसीय शिविर रोवर क्रु और रेंजर टीम के द्वारा उत्साहपूर्वक आयेाजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यूनतम संसाधनों के साथ अनुकूलन करना एवं जीवन में आगे बढ़ने हेतु सक्षम बनाना था। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आराम के दायरे से बाहर निकलकर, सादगीपूर्ण एवं अनुशासित जीवन का अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर का पहला दिन ’’कैम्प उद्घाटन एवं नंदनवन भ्रमण’’ के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थिंयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के ध्वज को सम्मानपूर्वक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मैक रोवर क्रु और रेंजर टीम के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी के द्वारा फहराया गया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के महत्व से अवगत कराया।
यह कार्यक्रम काॅलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया।
इसके पश्चात ’’नाॅटिंग एवं लैशिंग वर्कशाॅप’’ का आयोजन किया गया, जिसमें पास-आउट सीनियर द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने स्काउटिंग के महत्वपूर्ण कौशल सीखे और टीमवर्क की भावना को सुदृढ़ किया।
दिन का विशेष आकर्षण नंदनवन का भ्रमण रहा। इस एडवेंचर विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के निकट रहकर अवलोकन, सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यूनतम संसाधनों के साथ अनुकूलन करना एवं जीवन में आगे बढ़ने हेतु सक्षम बनाना था। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आराम के दायरे से बाहर निकलकर, सादगीपूर्ण एवं अनुशासित जीवन का अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दूसरे दिन भव्य समापन एवं कैम्प फायर कार्यक्रम महाविद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, रायपुर, छ.ग. के जिला संघ अध्यक्ष श्री जी.स्वामी उपस्थित रहें। उन्होंने अपने पे्ररक उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, चरित्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियाॅं युवाओं में जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। मैक काॅलेज की सेक्रेटरी श्रीमती सरिता अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियाॅं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोवर-रेंजर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कैम्प फायर के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह गान, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅं दीं, जिससे वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया। कैम्प फायर की गरिमामयी संध्या को एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया।
यह शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं अनुभव समृद्ध रहा एवं प्रशिक्षकों ने अनुशासन और सेवा भावना के महत्व पर विशेष बल दिया। यह दो दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अनुभवपूर्ण रहा। महाविद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की । इस शिविर कार्यक्रम की इंचार्ज अभिजीत चक्रवर्ती रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news news raipur

Post navigation

Previous CAIT ने वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी को छत्तीसगढ़ राज्य के आगामी आम बजट के लिए सुझाव दिया
Next CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 : विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ओर CAIT का सशक्त प्रयास*

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.