Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विजन 2047 की दिशा में सर्वांगीण विकास का बजट – CAIT*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

विजन 2047 की दिशा में सर्वांगीण विकास का बजट – CAIT*

Purushottam Manhare February 24, 2026

रायपुर।
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी तथा श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी एवं संतुलित बजट है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ ने इस बजट का स्वागत करते हुए इसे “मिशन 5” के माध्यम से युवा, व्यापार और अधोसंरचना केंद्रित विकास का रोडमैप बताया है। “स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट एवं नवाचार“ राजधानी के विकास में अभूतपूर्व गति देगा।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विजन 2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है। विशेष रूप से यह बजट युवा प्रदेश छत्तीसगढ़ को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने वाला है।

AI एवं युवा सशक्तिकरण (Artificial Intelligence & Skill Mission ) छत्तीसगढ़ देश का सबसे युवा प्रदेश है। युवाओं को ध्यान में रखते हुए ।प् सेंटर, उच्च शिक्षा, कॉलेजों एवं स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में विशेष प्रावधान किया गया है।
1. AI एवं नई टेक्नोलॉजी में निवेश से प्रदेश के युवा “ट्रेड इंडस्ट्री रेडी” बनेंगे :- स्किल आधारित प्रशिक्षण से स्थानीय उद्योगों को कुशल मानव संसाधन मिलेगा। डिजिटल एवं टेक सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे, जिससे सेवा और व्यापार क्षेत्र को गति मिलेगी।
2. टूरिज्म मिशन :- आस्था से अर्थव्यवस्था तक प्रदेश में धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन को नई दिशा दी गई है। दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ एवं डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों को शक्तिपीठ के रूप में विकसित करने की दिशा में बजट प्रावधान स्वागतयोग्य है। बस्तर, सरगुजा एवं सिरपुर सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास से होटल, ट्रांसपोर्ट, रिटेल एवं स्थानीय बाजारों में मल्टीप्लायर ट्रेड इफेक्ट देखने को मिलेगा। देश ही नहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए भी छत्तीसगढ़ आकर्षण का केंद्र बनेगा।

3. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी मिशन :- अधोसंरचना पर बड़े स्तर पर बजट व्यय प्रदेश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करेगा। सड़क कनेक्टिविटी विस्तार से प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा।राजधानी को विशाखापत्तनम समुद्री मार्ग से जोड़ने की दिशा में पहल उद्योग एवं व्यापार को सीधे पोर्ट कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। जगदलपुर, अंबिकापुर एवं कोरबा तक हवाई सेवाओं का विस्तार क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा। लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी, जिससे व्यापारियों की प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी।

4. स्टार्टअप एवं औद्योगिक प्रोत्साहन मिशन :- पूंजी निवेश सब्सिडी एवं अनुदान से नए उद्योग स्थापित होंगे। नए इलेक्ट्रॉनिक पार्क एवं औद्योगिक पार्क युवा उद्यमियों को अवसर देंगे।स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में बाहरी निवेश आकर्षित होगा तथा स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार उपलब्ध होगा। MSME क्षेत्र प्रदेश की 95 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है, जो व्यापारिक सप्लाई चेन की रीढ़ है। यह बजट इस क्षेत्र को और सशक्त करेगा।
5. स्पोर्ट्स एवं युवा प्रेरणा मिशन :- नए खेल मैदानों एवं खेल अधोसंरचना हेतु बजट प्रावधान युवाओं में खेल भावना को बढ़ाएगा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा।खेल एवं फिटनेस संस्कृति से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित होगी।

CAIT छत्तीसगढ़ का मानना है कि “मिशन 5” आधारित यह बजट व्यापार सुगमता, औद्योगिक निवेश, युवा सशक्तिकरण और अधोसंरचना विकास के माध्यम से प्रदेश को नई आर्थिक दिशा देगा।

अंत में CAIT ने विश्वास व्यक्त किया कि घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होने पर छत्तीसगढ़ विजन 2047 के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर होगा।
कैट के प्रदेश कार्यालय में राज्य सरकार के बजट 2026-27 सीधा प्रसारण पर कैट , युवा टीम एवं महिला टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- विक्रम सिंहदेव, जीवत बजाज, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिह, राकेश ओचवानी, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, जयराम कुकरेजा, मुकेश मोटवानी, मधु अरोरा एवं प्ररेणा भट्ट आदि।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के संकल्प को जमीनी मजबूती प्रदान करने वाला है:सुनील सिंघी
Next प्रदेश के समग्र विकास का बजट – सुनील सिंघी

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.