रायपुर । पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 20 फरवरी को अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा दक्षिण से आने के कारण हवा का संगम क्षेत्र प्रदेश में बनने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में कल मध्य छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम में गिरावट होने की संभावना है। जबकि न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है।
