रायपुर।
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि आज कैट महिला विंग द्वारा महिला सशक्तिकरण समूह के अंतर्गत एक सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया गया।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि
कार्यक्रम की शुरुआत रमा बड़वानी द्वारा ध्यान (मेडिटेशन) सत्र से हुई, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों को मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। इसके पश्चात एक परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं कार्यों का परिचय दिया।






![]()


श्रीमती अनमोल पारवानी ने वुमन इम्पावरमेन्ट पर प्रजेन्टेशन दिया कि हम कैसे एक दुसरे की मदद कर सकते है।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें प्रमुख रूप सेः
राठी जी द्वारा AI आधारित हेल्थ चेकअप (Rathi Wellness Cellular Analysis)
चेतना श्रीवास्तव द्वारा घर पर बने नमकीन एवं हेल्दी ड्राई स्नैक्स ।
प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा ग्रीन प्रैक्टिसेज एवं हर्बल उत्पाद।
धनश्री भट्ट द्वारा Oriflame ब्यूटी एवं वेलनेस उत्पाद।
आस्था जायसवाल’ द्वारा मिलेट (श्री अन्न) से बने स्नैक्स।
कार्यक्रम का सफल संचालन (एंकरिंग) दर्शना पंडया द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को रोचक एवं सुव्यवस्थित बनाए रखा।
श्रीमती अरोरा ने आगे बताया कि यह कार्यक्रम कैट महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। चेतना श्रीवास्तव जी ने शाम का नाश्ता अपने टेस्टी स्नैक्स और बादाम के शरबत से कराया।
अंत में सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और इस प्रकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- मधु अरोरा, प्ररेणा भट्ट, अनमोल पारवानी, प्रिया जोशी, रमा बडवानी, कंचन नागपाल, अवनी जोशी, दर्शना पाण्डेय, रीना राजपाल, ज्योति प्रजापति, रिचा छाबडा, प्रभमीत कौर, एकता ठाकुर, डॉ. सीमा एम. कन्डोई, प्ररेणा कन्डोई, डॉ. कुणाल, दीपा विगाल, लक्ष्मी (नई दुनिया ) यश पटेल, खोखन कुण्डु आदि।
