Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पालिका अध्यक्ष ने एनएमडीसी सीएमडी अमिताव मुखर्जी से की चर्चा

Purushottam Manhare April 23, 2026

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा किरंदुल। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह ने नगर की बढ़ती समस्याओं और जनसुविधाओं को लेकर एनएमडीसी (NMDC) के सीएमडी अमिताव मुखर्जी से विस्तृत चर्चा की एवं नगर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखी ।

चर्चा में विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि किरंदुल नगर में भारी वाहनों (ट्रकों) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके कारण बस स्टैंड से पापाचंद पेट्रोल पंप तक की सड़क पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। भारी ट्रकों के लगातार आवागमन से सड़क धीरे-धीरे धंस रही है, जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, दोपहिया चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए उक्त मार्ग पर मजबूत एवं टिकाऊ आर.सी.सी सड़क (कंक्रीट रोड) का निर्माण अत्यंत आवश्यक बताया गया, ताकि लंबे समय तक सड़क सुरक्षित और सुचारू बनी रहे।

इसके साथ ही चर्चा में एक और अहम मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि नगर के भीतर से होकर गुजरने वाले ट्रकों की बढ़ती आवाजाही न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित कर रही है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में किरंदुल नगर के बाहर से होकर गुजरने वाली एक बाईपास सड़क का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बाईपास सड़क बनने से भारी वाहनों का दबाव शहर के अंदर कम होगा, जिससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी, जाम की समस्या घटेगी, प्रदूषण में कमी आएगी और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही यह कदम नगर के सुनियोजित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इसके अलावा, बस स्टैंड से पापाचंद पेट्रोल पंप तक सुव्यवस्थित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था स्थापित करने एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, ताकि क्षेत्र स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बन सके।

चर्चा में यह भी बताया गया कि सी एस ई बी रेल्वे कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 18 में पहले संचालित हो रही स्कूल बस सेवा को बंद कर दिया गया है, जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सेवा को पुनः प्रारंभ करने की मांग करते हुए बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे|
अंत में, एनएमडीसी के सी एम डी अमिताव मुखर्जी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जनहित के इन महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा |

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous वार्ड अध्यक्ष सिर्फ एक नाम या कुर्सी नहीं है, यह पूरे वार्ड की आवाज बनने की जिम्मेदारी है: देवकी क्षत्रिय
Next किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.