एस एच अज़हर । बस्तर संभाग में नक्सलियों के बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बलों द्वारा छिपाए गए नक्सली डंप्स को खोजने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम मेंदंतेवाड़ा जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।
ग्राम तोडमा (थाना बारसूर) के घने जंगल में CRPF 195 वाहिनी और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादियों द्वारा छिपाया गया भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियारों का भंडार बरामद किया।
बरामद प्रमुख सामग्री:
75 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन व सेफ्टी फ्यूज वायर
विभिन्न बोर के कारतूस (7.62 SLR, 5.56 INSAS, AK, 12 बोर आदि)
1 भरमार राइफल
DMR, वायरलेस सेट समेत संचार उपकरण
यूरिया पाउडर, ग्रेनेड पिन, बैटरी, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक वायर
नक्सली साहित्य
ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए। बरामद सामग्री का पंचनामा कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








