रायपुर । शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा सेल्फ डिफेंस की 1 दिन की कार्यशाला अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट हर्षा साहू के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। हर्षा साहू द्वारा गांव की betio को उनके दिल से डर मिटा कर आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया साथ की छोटी छोटी आसान तकनीकों के माध्यम उन्हें विपरीत परिस्थितियों से निकलने के तरीके बताए गए 5 बेटियों को सिलेक्ट कर उन्हें निशुल्क कराते सिखाकर खेल से जुड़ने का निवेदन किया कार्यशाला की विशेषता यह रही कि यह कार्यशाला ग्राम कांठाडीह जो कि महाविद्यालय का गोद ग्राम है ,वहां आयोजित की गई ।इस कार्यशाला में गांव की लड़कियों, महिलाओं तथा छोटी बच्चियों ने हिस्सा लिया। साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं ने भी आत्मरक्षा के गुर इस कार्यशाला में सीखें। कार्यशाला में गांव की पंच दुर्गा साहू तथा धनेश्वरी निषाद उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वप्निल करमहे ,श्रीमती प्रिया देवांगन, डॉ उमा गुप्ता, डॉ हेमलता साहू एवं स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीरा श्रीवास ने किया।
