Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सुशासन त्यौहार से जनता ने बनाई दूरी – दीपक बैज
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन त्यौहार से जनता ने बनाई दूरी – दीपक बैज

Purushottam Manhare May 5, 2026

*भाजपा सरकार का सुशासन त्यौहार ढकोसला साबित हो रहा*

रायपुर/05 मई 2026। साय सरकार के द्वारा मनाये जा रहे सुशासन त्यौहार से जनता ने दूरी बना लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार के सुशासन त्यौहार पर जनता को भरोसा नहीं है इसीलिए लोग अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के कार्यक्रमों में आना नहीं चाह रहे है। पिछले बार सुशासन त्यौहार में लोगों ने जो आवेदन दिया था उसका निराकरण नहीं हुआ तथा जनता के आवेदनों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया था, इसीलिए जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया है, जो सुशासन त्यौहार में साफ दिख रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय पहले से पटकथा लिखकर मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के कार्यक्रम को प्रायोजित किया जाता है जो जिसमें जनता की कोई रुचि नहीं रहती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में सरकारी काम ठप्प पड़े है, अकेलो तहसीलो और अनुविभागों में नामांकन बंटवारा फौती नक्शा, नक्शा खसरा बंटवारा के 8 लाख से अधिक प्रकरण पेंडिंग है। यदि सरकार में सुशासन होता तो लोगो का काम नियमित हो रहा होता, तो त्यौहार मानाने की जरूरत क्यों पड़ती? यह सुशासन त्यौहार अपनी विफलता से ध्यान भटकाने का तरीका है। पिछले बार भी सुशासन त्यौहार मनाये थे और जनता से जो लाखो आवेदन प्राप्त हुए उसको कचरे के ढेर में फेंक दिए। इस बार के सुशासन त्यौहार के पहले पिछले साल के आवेदनो के बारे में जनता को बताये उनका अभी तक निराकरण क्यों नहीं हुआ?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, आत्मानंद स्कूलों में स्टेशनरी तक नहीं, आरटीई में बच्चों को एडमिशन नहीं हो रहा, सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो रहा, राज्य की कानून व्यवस्था समाप्त हो गयी है। मासूम बच्ची के साथ दुराचार करके हत्या कर दी जाती है। राज्य में रोज हत्या, डकैती, बलात्कार हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में धान घोटाला हो जाता है। महिलाओं को घटिया साड़ी दी जाती है। आत्ममुग्ध सरकार सुशासन तिहार मना रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन का दंभ भरने वाली साय सरकार के राज में आम आदमी छोटे-छोटे काम के लिये सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटने को मजबूर है। पटवारी कार्यालय से लेकर तहसील दफ्तरों में लोगों के नामांतरण, फौती, त्रुटि सुधार के लाखों आवेदन लंबित है, लोगों के काम नहीं हो रहे, आम आदमी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर है। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि लाखों लोगों को सरकार के पास सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे रोजमर्रा के कामों के लिये आवेदन देने सरकार के सुशासन तिहार का इंतजार करना पड़ता है। साय सरकार लोगों के मूलभूत काम को भी नहीं कर पा रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पीडब्ल्यूडी में 50 लाख का टेंडर घोटाला लेनदेन कर उस फर्म को कार्यादेश दिया जो टेंडर भरा ही नहीं*
Next सर्राफा कारोबारी के मैनेजर पर तलवार से किया हमला, आरोपियों ने एक करोड रुपए के सोने चांदी के जेवर लूटकर हो गये‌ फरार

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.