Skip to content
November 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*

Purushottam Manhare May 6, 2026

*महाविद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के दिए कड़े निर्देश*

*महाविद्यालय के बाउंड्रीवाल का होगा तत्काल सीमांकन*

रायपुर, 06 मई 2026/शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में बुधवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन क्षितिज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जहाँ छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया, वहीं कॉलेज की सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए परिसर की भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश दिया। राजस्व मंत्री के इस दौरे ने जहाँ कॉलेज के विकास और सुरक्षा को नई दिशा दी है, वहीं छात्रों के बीच जोश और प्रेरणा का संचार भी किया है।

*सुरक्षा और सीमांकन पर जीरो टॉलरेंस*

स्नेह सम्मेलन के दौरान कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों ने परिसर की सुरक्षा एवं अतिक्रमण संबंधी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस पर राजस्व मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। कॉलेज की बाउंड्रीवाल के पास हुए बेजा कब्जे को तत्काल हटाया जाए। भविष्य में अतिक्रमण की गुंजाइश खत्म करने के लिए कॉलेज की पूरी भूमि का तत्काल सीमांकन किया जाए। छात्र-छात्राओं के लिए एक सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है।

*युवाओं के सफलता का मंत्र लक्ष्य के प्रति रहें एकाग्र*

छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवसर नहीं, बल्कि यह युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को निखारने का मंच है। उन्होंने युवाओं को सफलता के तीन सूत्र दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में संयम और नियम ही आपको भीड़ से अलग करता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, केवल कड़ी मेहनत ही स्थायी परिणाम देती है। मत्री श्री वर्मा ने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें ताकि देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

*सांस्कृतिक वैभव और मेधावियों का सम्मान*

कार्यक्रम के दौरान क्षितिज के मंच पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की अनूठी छटा बिखरी। छात्र-छात्राओं ने लोक कला और संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री श्री वर्मा ने शैक्षणिक सत्र और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous शॉपर्स स्टॉप ने ‘स्टाइल इनिंग्स’ के विजेता को बीएमडब्ल्यू 310 आरआर बाइक से किया सम्मानित
Next एक दिवसीय निःशुल्क रोग निदान शिविर सम्पन्न साथ ही वरिष्ठ जनों एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान

Related Stories

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*
  • छत्तीसगढ़

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*

November 3, 2026
700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू

November 3, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ
  • Uncategorized

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ

November 3, 2026

Recent Posts

  • राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*
  • 700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू
  • विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ
  • YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
  • वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी

You may have missed

YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.