Skip to content
October 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के विरोध में श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के विरोध में श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन

Purushottam Manhare May 20, 2026

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व कांग्रेस जनो ने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य कॉर्पोरेट मुख्यालय पंडरी के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवं पुतला दहन किया गया जिसमे शहर जिला कांग्रेस के साथीगण कांग्रेस के पदाधिकारीगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे । मोदी सरकार द्वारा पिछले पाँच दिनों से दो बार में चार रुपए की पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि कर देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही प्रत्येक परिवार के निजी अर्थव्यवस्था की भी कमर तोडने का काम किया ।पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से हर साधन संसाधन के दाम पूरे देश सहित प्रदेश में बढ़ेंगे साथ ही लोगों को खर्च ,घर खर्च पेट्रोल के दाम बढ़ने से राशन तथा अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ा कर आम जानता और ग़रीब परिवारों पर बोझ बढ़ेगा। नरेंद्र मोदी ने चुनाव में पाँच राज्यों में लगातार प्रचार किया चुनाव जीत के लिए सभी हथकंडे अपनाए लेकिन कभी भी जनता को एहसास होने नहीं दिया की वो चुनाव के बाद डीजल पेट्रोल गैस के दाम बढ़ायेगे, चुनाव जैसे ही ख़त्म होता है उनकी सरकार तीन राज्यों में बनती है वे धीरे धीरे कर डीजल पेट्रोल गैस के साथ साथ दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं में जिसमें दूध , दही, तेल, राशन के साथ साथ हर घरेलू उपयोगी चीज़ों के दाम बढ़ाने की व्यवस्था बना दिए।
कांग्रेस जनों ने आज प्रदर्शन के दौरान जमकर नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार की नीतियों, वित्तमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री सहित भाजपा के तमाम नेताओं के ख़िलाफ़ नारेबाजी करी । कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने नरेंद्र मोदी जी के इस कदम को जनता को दिया धोखा बताया है क्योंकि वो चुनाव के पहले आम जनता को दुनिया भर की राहत के सपने दिखाते रहे और चुनाव होते ही उन्होंने अपना रंग बदला और दामों में भारी वृद्धि कर दी है जो कि आने वाले समय में और ज़्यादा महंगाई बढ़ने वाली है, जिस बात का अंदेशा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने चुनाव के पहले और बाद ने बार बार जताया है । शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने प्रधानमंत्री से माँग की है कि वे सब्सिडी देकर, अनुदान देकर आम जानता को राहत देने की व्यवस्था करें तथा सब्सिडी देने का काम करे जैसे पूरे विश्व में जब वैश्चिक वित्तीय संकट आया था उस दौर में अमेरिका जैसे देश भी परेशान थे तब प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह जी ने 140 डॉलर प्रति बैरल क्रूड तेल होने के बाद भी उन्हो ने 60/- से 65/- रुपये में डीजल पेट्रोल तथा 450/- रुपए में रसोई गैस उपलब्ध कराया था ।
आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम मुख्यालय पंडरी के समक्ष कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेल मंत्री हरदीप पुरी का पुतला जला कर विरोध व्यक्त किया । पुलिस द्वारा पेट्रोलियम ऑफिस में गेट पर ताला लगा दिया गया था जिसको खोलने कार्यकर्ताओं ने जोरदार झूमाझटकी पुलिस के साथ की ।

आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन , विकास उपाध्याय , कुलदीप जुनेजा , प्रमोद दुबे , पंकज शर्मा ,सक्लेन कामदार ,डॉ राकेश गुप्ता ,शाहीभूषण गौतम ,राकेश धोत्रे , डॉ अनुराम साहू , प्रशांत ठेंगड़ी , सुशांत डे,जसबीर ढिल्लन, सुरेश बाफना , सत्तू सिंह ,दीपक चौबे , जावेद नकवी , नंदू सिन्हा, जीतू भारती , संपत सिंह , दीप्तेश चटर्जी हीरेंद्र देवांगन , ओम श्रीवास , नरेश गड़पाल,सुधा सरोज , विजय टंडन ,मिलिंद गौतम , कमल धृतलहरे , सुयश शर्मा , विनोद ठाकुर ,सुजीत सिंह , मोहम्मद आसिफ आसू भाई ,पूनम यादव , हाजरूँ बानो , देवकी क्षत्री, शहनाज बेगम ईश्वर चक्रधारी , महेंद्र सेन , अपर्णा संचेती , रोशन श्रीवास , संजय सोनी , श्रीनाथ भोगल , राजू दुबे , सुरेश बुधवानी , सागर टांडी, नागेंद्र तिवारी , कुंदन सिन्हा, युधिष्ठिर नायक , गयाप्रसाद महानंद , मोहम्मद सिद्दीक , राजेंद्र सिंह नेताजी , सेवक महानंद , सज्जन बाघ , बास्तो बहरा , महादेव अग्रवाल , रघुवीर सिंह , मोहन लाल सेन पवन प्रधान , धरम साहू भारत यादव , हेमंत पटेल , गंगाराम रात्रे , अजीत जगत मोहम्मद इमरान , राजेंद्र साहू, कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित थे ।
श्रीकुमार शंकर मेनन

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक ऐतिहासिक परिवर्तन- एनएमडीसी द्वारा ₹25 करोड़ के वित्तीय सहयोग से बस्तर में अत्याधुनिक ‘सुपर स्पेशलिटी अस्पताल’ की स्थापना 
Next छत्तीसगढ़ के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े व्यापार एवं उद्योग को मिलेगी नई दिशा*

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.