संदीप छाबड़ा खरोरा
गांव के लोगों को स्वस्थ रखने में प्रयासरत मितानिनओं का 26 वां चरण आवासीय प्रशिक्षण ग्रामपंचायत माठ एवं ग्राम पंचायत संकरा में सात दिवसीय चल रहा है । जिसमें मितानिन की भूमिका अच्छा स्वास्थ्य क्या है , स्वास्थ्य हमारा अधिकार है , गर्भवती को खतरे की मुख्य लक्षण , नवजात को गर्भ रवाना , निमोनिया , सड़क दुर्घटना , मितानिन कल्याण कोष ,हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर की सुविधाओं पर प्रशिक्षण लिया।
मानसिक स्वास्थ्य क्या है, मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले कारक ,मानसिक बीमारी के संबंध में गलत सोच अथवा भ्रांतियां एवं सच्चाई , मानसिक बीमारी एक प्रकार की बीमारी है। इसे लगातार दवा खिलाने से ठीक हो सकता है ।
। सामान्य मानसिक बीमारी, एवं गंभीर मानसिक बीमारी एवं नशे से होने वाले नुकसान के बारे में पढ़ाया गया है।
ट्रेनिंग में मितानिन अध्यक्ष श्रीमति गीता वर्मा सहित 508 मितानिनो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
मितानिन प्रशिक्षिका रामेशवरी वर्मा, उर्मिला बसले, पदमनी कुमारी वर्मा , जय श्री शर्मा ,टोकेश्वरी , नंदिनी नायक ,
उमा धुरंधर , शारदा , दुर्गा वर्मा , चंद्रकला वर्मा आदि ने प्रशिक्षण दिया । ये जानकारी शिविर समन्वयक श्रीमती ईश्वरी कश्यप ,कुमारी गायकवाड के द्वारा दिया गया। संचालक बीएमओ ए के सिन्हा के द्वारा किया गया।








