रायपुर ।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की फीस में बढ़ोतरी कर रहा है हाई स्कूल की फीस में ₹90 की बढ़ोतरी तथा हायर सेकेंडरी स्कूल की फीस में ₹105 की बढ़ोतरी की जा रही है पहले ही पेट्रोल डीजल गैस और किराना सामान में बढ़ी कीमतों से गरीब जनता परेशान हैं ऊपर से स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर गरीबों पर भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार महंगाई बढ़ाकर ट्रिपल वार कर रहा है जिससे लोगों में असमंजस और अराजकता के बने माहौल और आम जनों को हो रही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़नाओं के इस भयावह दौर के लिए दोषी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की नाकामी और वैकल्पिक व्यवस्था करने में अक्षमता के ख़िलाफ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष
श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आज 22 मई को सुबह 11:00 बजे जॉइंट डायरेक्टर कार्यालय के समक्ष बढ़े स्कूली फीस के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा स्कूल फीस नहीं बढ़ाने की मांग की गई तथा लोगों की खराब हालत को देख कर निशुल्क पढ़ाई सुविधा देने की मांग की गई ।इसके साथ सरकार ने आर टी ई में भर्ती में नर्सरी , पहली एवं दूसरी कक्षा की भर्ती पर भी रोक लगाई हुई है उसका भी विरोध किया गया
