Skip to content
October 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी ने बस्तर में 1700 बच्चों के लिए समर कैंप का किया शुभारंभ
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बस्तर में 1700 बच्चों के लिए समर कैंप का किया शुभारंभ

Purushottam Manhare May 23, 2026

हैदराबाद, 22 मई 2026: जनजातीय समुदायों के बच्चों के पोषण और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शुरू की गई एक अनूठा प्रयास के तहत, एनएमडीसी ने 20 मई से 15 जून 2026 तक दंतेवाड़ा जिले के 17 गांवों में ‘समर कैंप’ ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया है।
इस अनूठी पहल के माध्यम से गर्मी की छुट्टियों के दौरान लगभग 1700 बच्चों को अनुभवात्मक शिक्षण (experiential learning), रचनात्मकता तथा खेलकूद से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है। हालांकि अधिकांश गांवों में ये गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, फिर भी बच्चों की संख्या बढ़ाने व जुटाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में, एनएमडीसी समर कैंप में प्रत्येक गांव से प्रतिदिन 30 से 40 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
इस शिविर में बच्चे प्रतिदिन तीन से चार घंटे का सफलता, खुशहाली व मनोरंजन का समय बिता रहे हैं, जिसके तहत वे पठन-पाठन, शिल्प कार्य (क्राफ्टवर्क) और संगीत कार्यशालाओं में भाग लेते हैं। इसके बाद, वे फ्रिसबी, कबड्डी तथा खो-खो जैसे ऊर्जावान खेलों का आनंद लेते हैं और अंत में स्वास्थ्यवर्धक स्वल्पाहार (रिफ्रेशमेंट) ग्रहण कर दिन का समापन करते हैं।
शिक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘वोस्का’ (WOSCA) के सहयोग से संचालित यह समर कैंप बस्तर की अगली पीढ़ी के फलने-फूलने के लिए एक सुरक्षित और उत्साहजनक वातावरण तैयार कर रहा है।
ग्रामीण समुदायों में, जहाँ संरचनात्मक व रचनात्मक शिक्षण के अवसरों की उपलब्धता सीमित है, वहाँ एनएमडीसी का यह अनूठी पहल व प्रयास जमीनी स्तर पर बच्चों की क्षमता और उनकी आकांक्षाओं में निवेश करके इस गैप को पूरा रहा है। ग्राम विकास के प्रति अपनी व्यापक प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, यह पहल वंचित समुदायों के बच्चों में सामाजिक और व्यावहारिक कौशल ज्ञान प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर युवाओं के रूप में विकसित होने में सहयोग मिल रही है।
जिन गांवों में समर कैंप शुरू किए गए हैं, वहां बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय हितधारकों (stakeholders) की ओर से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है और सामुदायिक भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। आने वाले हफ्तों में इस पहल के और विस्तार के साथ, एनएमडीसी परिवारों एवं समुदाय के सदस्यों को दंतेवाड़ा के बच्चों के लिए इस गर्मी को और अधिक जीवंत बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक
Next ऐसा क्या हुआ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बैठक, कर दी सख्त चेतावनी

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.