रायपुर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की वयोवृद्ध नेत्री पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी करने के आरोप में मौदहा पारा थाने के समक्ष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया । श्रीकुमार शंकर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौरभ बावरिया ने अपने फेसबुक अकाउंट में सोनिया के बारे में आपत्तिजनक फोटो डाल कर महिलाओ का अपमान किया है । भाजपा हमेशा से महिलाओं को हेय नजर से देखते है इसलिए उन्होंने कभी किसी महिला को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं। नया ना आरएसएस बी महिलाओं को सम्मान जनक पद १०० साल में दिया । यही सोच आज बीजेपी कार्यकर्ताओं के मानसिकता में आ गई है और वो माताओ बहनो को सम्मान की नजर से नहीं देख सकते इसलिए ऐसी अनर्गल पोस्ट डालते है । एक अन्य मामले में बंगाल बीजेपी सरकार की महिला बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल द्वारा गौ माता को काटे जाने या भक्षण के लिए १४ वर्ष की आयु हो जाने के बाद काटे जाने या भक्षण की बात कही जो हिंदू भावनाओंको ठेस पहुंचाती है । बीजेपी के मंत्री चाहे केंद्र के रिजिजू होने असम के हेमंत विश्वशर्मा या अब बंगाल के अग्निमित्रा पॉल सभी लोग गौ माता के भक्षण के विभिन्न तरीके बता रहे जो निंदनीय है । ऐसे समय में जब देश में एक मत हो कर हिंदू मुसलमान सिख ईसाई सभी धर्म के लोग है हत्या पर प्रतिबंध की मांग कर रहे है ऐसे समय में बीजेपी के शासित २० राज्यो में गाऊ माता के भक्षण के रास्ते बता रहे है । कभी वेटेनरी डॉक्टर की आड़ कभी घर के अंदर खाने की अनुमति की। अत कर ये लोग हिंदू भावनाओं का अपमान कर रहे है ।
आज के प्रदर्शन में सोनिया जी के खिलाफ अनर्गल पोस्ट डालने वाले के ख़िलाफ़ एफ आई आर करने साथ ही बीजेपी मंत्री अग्निपुत्र पॉल को मंत्रीपद से हटाने और उनके ख़िलाफ़ भी है माता के अपमान का केस दर्ज करने की माँग की गई है ।
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन , कुलदीप जुनेजा , प्रमोद दूबे , पंकज शर्मा , आकाश शर्मा , कन्हैया अग्रवाल , मोहम्मद असलम , रितेश त्रिपाठी , अनवर हुसैन , सुरजीत सिंह , शेखर साहू सुषमा यादव प्रीति सोनी ओम श्रीवास , विनोद ठाकुर , सुयश शर्मा , किशन बजारी , सचिन अग्रवाल , प्रवीण चंद्रकर , सुरेश बाफना , राज देवांगन , सत्तू सिंह , दीपक चौबे , पवन प्रधान , नागेंद्र तिवारी , कामत साहू , राधे नायक , माधव चुरा , हेमू डेकाटे, मनोज वैष्णव , सुरेश बुधवानी , प्रवेश लखवानी , मुकेश कुकरेजा रघुवीर बादल आदि मौजूद थे
