रायपुर । धर्म संसद के आयोजक एवं श्री नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने समस्त हिन्दू संगठनों की बैठक बुलाई जिसमे सच्चिदानंद उपासने एवं अमृत लाल बिलथरे के साथ हिन्दू समाज के कई प्रमुख उपस्थित हुए। यह बैठक धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व प्रति वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाते है। इसमें प्रदेश के समस्त सनातनी एकत्रित होकर इस पर्व को भव्यता देते है। इस पर्व को मनाने का उद्देश्य सभी सनातनियो को एकत्रित कर सनातन धर्म का विस्तार एवं प्रचार प्रसार किया जाता है। बैठक में उपस्थित सभी हिन्दू संगठन के प्रमुख लोगो की यही मत आया कि जिस प्रकार से धर्म संसद में भव्यता आई उसी प्रकार से महाशिवरात्रि के पर्व को भी सनातन धर्मियो को एकत्रित कर कार्यक्रम में भव्यता लाएंगे।






![]()


महाशिवरात्रि पर्व को 27 फरवरी से 2 मार्च तक महाशिवरात्रि महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमे 27 फरवरी को शाम 4 बजे महिलाओं द्वारा हल्दी,चंदन,केशर व तेल के लेप से महादेव जी का हल्दी, तेल का रस्म पूरा किया जाएगा। इससे सनातन धर्म की महिलाएं भी इसमें भागीदारी देंगी।
28 फरवरी शाम 4 बजे शोभायात्रा ( महादेव जी की पालकी ) जिसमे प्रदेश के सभी सनातनी एकत्रित होकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भगवामय करेंगे एवं रात्री 9 बजे संतो द्वारा होगा भस्म अभिषेक जिसमे सभी संत एकत्रित होने।
1 मार्च दोपहर 12 बजे रुद्राभिषेक होगा। दोपहर 12:30 बजे रामायण पाठ होगा। शाम 5 बजे महादेव जी का भव्य श्रृंगार पूजन होगा। रात्री 6 बजे भव्य महाआरती, रात्रि 10 बजे शयन आरती उसके बाद महादेव जी का श्रृंगार उतारकर रात्रि 11 बजे से पूर्ण रात्रि रुद्राभिषेक चलेगा।
2 मार्च को दोपहर 12 बजे अखण्ड रामायण का समापन होगा। शाम 5 बजे विशेष श्रृंगार दर्शन एवं शाम 6 बजे से महादेव की रसोई द्वारा महाप्रसाद वितरण (भंडारा) एवं संतो का दर्शन होगा।
आयोजन को सफल बनाने हेतु हिन्दू संगठन के लोगो ने अपनी अपनी जिम्मेदारी ली जिसमे गायत्री परिवार से मोहन लाल उपारकर एवं भूतपूर्व आर्मी वेलफेयर फाउंडेशन से दिनेश मिश्रा शोभायात्रा की अगुवाई, विप्र फाउंडेशन से दीपक शर्मा शोभायात्रा में बारातियो की स्वागत की जिम्मेदारी ली। विप्र वाहिनी से दिनेश शुक्ला ने सनातनियो को एकत्रित करने एवं आयोजन की प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी ली। संत महासभा से स्वामी राजेश्वरानंद ने संतो की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली, ऑटो संघ के अध्यक्ष जगदीश तिवारी एवं रेखा शर्मा, शुरभि शर्मा,ऋचा मिश्रा, ने हल्दी एवं शोभायात्रा की व्यवस्था की एवं अरविंद सिंह, शुभम तिवारी, गुंजन पांडेय ने अखण्ड रामायण मानस पाठ की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित नरेश कुमार सुमन,पुष्पेन्द्र मिश्रा एवं आर.के. तिवारी ने सामाजिक संगठनों को जोड़ने की जिम्मेदारी ली। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू, उज्जवल मिश्रा, धीरज मिश्रा, अरुण शुक्ला, सोनू गोस्वामी ने भंडारे की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। नीलकंठ विहार कॉलोनी के तरफ से दिलीप महता कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेंगे। उक्त बैठक में मानस गुप्ता, आदित्य त्रिवेदी, हरि वल्लभ अग्रवाल, प्रेम शुक्ला, सतीश शर्मा,प्रमोद शुक्ला कैलाश प्रसाद तिवारी, राजू महार आदि उपस्थित रहे।
