Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

Purushottam Manhare June 6, 2026

 

*लाखों व्यापारियों को राहत दिलाने केंद्रीय मंत्री पासवान को को भेजे सुझाव – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के करोड़ों छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की प्रमुख राष्ट्रीय संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अंतर्गत लागू कुछ नियमों में व्यावहारिक सुधार एवं सरलीकरण की मांग करते हुए केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री चिराग पासवान को एक विस्तृत सुझाव पत्र प्रेषित किया है।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने अपने पत्र में कहा है कि खाद्य सुरक्षा के मानकों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, किन्तु वर्तमान में लागू कुछ प्रक्रियाओं के कारण विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम व्यापारियों (MSME) को अनावश्यक प्रशासनिक, वित्तीय एवं समयगत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन नियमों को व्यापार-अनुकूल एवं व्यावहारिक बनाया जाए तो ‘Ease of Doing ’ को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

श्री पारवानी ने बताया कि CAIT देशभर के लगभग 9 करोड़ व्यापारियों तथा छत्तीसगढ़ के लगभग 12 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापारियों से प्राप्त सुझावों एवं अनुभवों के आधार पर FSSAI के कुछ प्रावधानों में संशोधन की आवश्यकता महसूस की गई है।

लाइसेंस एवं पंजीकरण को बनाया जाए आजीवन वैध

CAIT ने अपने सुझाव पत्र में मांग की है कि FSSAI पंजीकरण एवं लाइसेंस के लिए बार-बार नवीनीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर उसे “Lifetime Validity ” (आजीवन वैधता) प्रदान की जाए। संगठन का कहना है कि जब तक व्यवसाय के स्वामित्व, पते, साझेदारी संरचना अथवा व्यवसाय की प्रकृति में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होता, तब तक नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

CAIT का मानना है कि इस व्यवस्था से विभागीय कार्यभार कम होगा, डिजिटल अनुपालन प्रक्रिया सरल होगी तथा छोटे व्यापारियों को अनावश्यक खर्च एवं जटिलताओं से राहत मिलेगी।

FoSTaC प्रशिक्षण नियमों में भी हो व्यावहारिक बदलाव

संगठन ने यह भी सुझाव दिया है कि FoSTaC (Food Safety Training and Certification ) प्रशिक्षण की अनिवार्यता को व्यवसाय की प्रकृति के अनुसार श्रेणीबद्ध किया जाए।

CAITने कहा कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे व्यापारी हैं जो केवल सीलबंद, पैकेटबंद एवं ब्रांडेड खाद्य उत्पादों, अनाज, दालों एवं अन्य पूर्व-निर्मित खाद्य सामग्री का विक्रय करते हैं। ऐसे व्यापारी स्वयं खाद्य निर्माण, प्रसंस्करण या पकाने का कार्य नहीं करते। इसलिए इन व्यापारियों को FoSTaC प्रशिक्षण की अनिवार्यता से छूट दी जानी चाहिए अथवा उनके लिए अलग एवं सरल अनुपालन व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

व्यापार सुगमता और खाद्य सुरक्षा दोनों साथ-साथ संभव

श्री पारवानी ने कहा कि CAIT खाद्य सुरक्षा के उच्च मानकों का पूर्ण समर्थन करता है, लेकिन नियमों का उद्देश्य व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ बढ़ाना नहीं होना चाहिए। सरकार यदि इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करती है तो देश के करोड़ों छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा वे अपने व्यवसाय, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में अधिक प्रभावी योगदान दे सकेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान व्यापार एवं उद्योग जगत की इन व्यावहारिक मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे तथा खाद्य सुरक्षा के उद्देश्यों को अक्षुण्ण रखते हुए व्यापार-अनुकूल सुधारों की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे।

“व्यापारी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, नियम ऐसे हों जो सुरक्षा भी सुनिश्चित करें और व्यापार को भी प्रोत्साहित करें“

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
Next CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.