Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

Purushottam Manhare June 9, 2026

दंतेवाड़ा के सुदूर गांव मदकामीरास में आयोजित हुई भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, 100 से अधिक बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

एस एच अज़हर   दंतेवाड़ा किरंदुल/: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (AM/NS India) की सीएसआर टीम ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किरंदुल क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ को केंद्र में रखकर कंपनी ने स्थानीय समुदायों और स्कूली बच्चों को प्रकृति संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के गांव मदकामीरास स्थित हाई स्कूल में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के इतिहास में पहली बार इतने दूरस्थ गांव के बच्चों के लिए इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कालेपाल, समलवार, गुमियापाल, कुटरेम, हिरोली और मदकामीरास ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर श्रेणियों में चार समूहों में विभाजित किया गया था। बच्चों ने अपनी कल्पना शक्ति और कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश सुंदर चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया।
AM/NS India किरंदुल के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी बालाजी और राजेश ठाकुर ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की और मदकामीरास हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी चार श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नंदा, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, स्कूल शिक्षकगण और AM/NS India CSR टीम से डॉ. तेज प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पूर्व सरपंच नंदा ने कंपनी की पहल की सराहना करते हुए कहा, “धरती को बचाने के लिए हमें सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा। प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और संरक्षित रखने की जरूरत है।”
AM/NS India की इस पहल ने न केवल बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान किया, बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की नई चेतना भी जगाई।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
Next एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.