Skip to content
October 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

Purushottam Manhare June 12, 2026

*राजस्व मंत्री का कड़ा रुख : 15 अगस्त तक पूरा करें नगरीय पट्टा वितरण सर्वे*

*3 साल से जमे तहसीलदारों व पटवारियों की सूची तलब*

रायपुर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास मंत्री  टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में विभाग के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में आम जनता को राहत देने और शासकीय योजनाओं में तेजी लाने के लिए मंत्री श्री वर्मा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कई बड़े फैसले किए। इस बैठक में सचिव सुश्री शम्मी आबिदी, संचालक श्री विनीत नंदनवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

जमीन संबंधी रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या साइबर खतरे को रोकने के लिए सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है। बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए एक अभेद्य कार्ययोजना तैयार करने की बात कही, जिससे जनता का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

*ई-एचआरएमएस पोर्टल से रखी जाएगी नजर*

राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को ट्रैक करने के लिए EHRMS(इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल पर उनकी पदस्थापना, अवकाश, विभागीय जांच, गोपनीय प्रतिवेदन और अचल संपत्ति की पूरी जानकारी हर वक्त अपडेट रहेगी।

राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेश भर के जिलों में 3 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक/सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) और राजस्व निरीक्षकों की सूची तलब की है. इसके साथ ही, एक ही हल्का में 3 साल से ज्यादा समय से जमे पटवारियों का भी पूरा ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

*15 अगस्त तक हर हाल में पूरा हो पट्टा वितरण सर्वे*

नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और पात्र हितग्राहियों को पट्टा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने समय-सीमा तय कर दी है। उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण करने हेतु सभी आवश्यक सर्वे कार्य आगामी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं, ताकि समय पर उन्हें मालिकाना हक मिल सके।

*शासकीय लीज नवीनीकरण से बढ़ेगा राजस्व*

​बैठक में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने शासकीय जमीनों के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शासकीय भूमियों की लीज समाप्त हो चुकी है, तत्काल नवीनीकरण की प्रकिया हेतु संबंधित को सूचित किया जाए। इसके साथ ही, शासन द्वारा लीज पर दी गई जमीनों की समीक्षा कर नियमों के तहत उचित शुल्क निर्धारण करने को कहा गया, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके साथ ही एजेंडे में जमीन आबंटन, आकाशीय बिजली से बचाव, रायगढ़ के घरघोड़ा में SECL भू-अर्जन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

*एग्रीस्टेक और किसानों से जुड़े अन्य अहम फैसले*

मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रदेश में जियोरिफ्रेसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अदालतों एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार के मामलों को जिलेवार समीक्षा कर जल्द सुलझाने को कहा। बैठक में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और स्वामित्व योजना के तहत कार्ड वितरण की स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous एनएमडीसी सीएसआर, बचेली द्वारा समर कैंप समापन समारोह का आयोजन*
Next विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

Related Stories

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा

October 24, 2026
कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल

October 24, 2026
छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

October 24, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका

You may have missed

कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.