Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

Purushottam Manhare June 12, 2026

भगवान राजीव लोचन एवं भगवान कुलेश्वरनाथ की पावन नगरी राजिम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग दिनांक 12 से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय जी, प्रांत मंत्री  अनंत सोनी , अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख  निलेश सोलंकी एवं निवर्तमान प्रांत संगठन मंत्री  महेश साकेत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की कार्यपद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, सदस्यता अभियान, आंदोलन की कार्यप्रणाली, प्रभावी भाषण कला, कार्यक्रम नियोजन, “स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम” जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस वर्ष अभ्यास वर्ग में कई नवाचार भी किए जा रहे हैं, जिसमें जीरो फूड वेस्ट, नो मोबाइल यूज जैसे संकल्पों के साथ कार्यकर्ताओं में अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

प्रांत अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय ने कहा कि,
“नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से पूर्व विद्यार्थी परिषद अपने कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित करती है। इसका उद्देश्य समाज की मूल भावना एवं विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाना, विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में सकारात्मक वातावरण एवं अनुशासन स्थापित करना है। विद्यार्थी परिषद का कार्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है।”

अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख श्री निलेश सोलंकी जी ने कहा कि, “विद्यार्थी परिषद केवल परिसर में फीस, प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, छात्रावास एवं अन्य छात्र समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि समस्याओं के समाधान का मार्ग दिखाने वाला संगठन भी है। यह विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का भाव जागृत करता है। हमारा उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है। रेडियो के समय में प्रारंभ हुआ यह संगठन आज एआई के दौर में भी निरंतर प्रगति कर रहा है और विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।”

उन्होंने कहा कि, “बंदूकधारी नक्सलवाद से भारत काफी हद तक मुक्त हो चुका है, लेकिन वैचारिक नक्सलवाद अर्थात अर्बन नक्सल जैसी चुनौतियों के विरुद्ध वैचारिक लड़ाई लड़ने का कार्य विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता करेंगे।”

अभ्यास वर्ग में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी  क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाड़िया जी, क्षेत्रीय जनजाति कार्य प्रमुख श्री रामाधार बैंस जी सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
Next CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.