Skip to content
November 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से CAIT प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से CAIT प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट*

Purushottam Manhare June 20, 2026

*अमर पारवानी के नेतृत्व में हुई मुलाकात*

*व्यापार और विकास के साझा संकल्प पर सकारात्मक चर्चा – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से उनके रायपुर प्रवास के दौरान लोकभवन में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्।प्ज् के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने किया।

इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प परंपरा के प्रतीक कोसा शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की ओर से छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग, उद्यमिता एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने बताया कि चर्चा के दौरान प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग के विकास की संभावनाओं, स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहन, व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रोजगार सृजन में व्यापारिक समुदाय की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि “व्यापार और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं तथा देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में व्यापारिक समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुई चर्चा सकारात्मक, प्रेरणादायी एवं भविष्य की संभावनाओं से परिपूर्ण रही।”

श्री पारवानी ने इस अवसर पर CAIT की गतिविधियों एवं संगठन की भूमिका से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि CAIT देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है, जिससे 48,000 से अधिक व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ में भी 250 से अधिक व्यापारिक संगठन ब्।प्ज् से संबद्ध हैं, जो राज्य के लगभग 12 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस अवसर पर श्री अमर पारवानी ने लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी को आगामी दिनों में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर की जानकारी दी। इस पर माननीय श्री ओम बिरला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय व्यापार, उद्यमिता एवं स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री पारवानी ने बताया कि CAIT ‘वोकल फॉर लोकल’ के राष्ट्रीय संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देशभर के व्यापारियों, उद्यमियों एवं निर्माताओं को ‘लोकल टू ग्लोबल’ का एक सशक्त अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने जा रहा है, जिससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने तथा नए व्यापारिक अवसरों के सृजन को बल मिलेगा।

माननीय श्री ओम बिरला जी ने व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठित व्यापारिक समुदाय देश की आर्थिक उन्नति का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्यमियों के सकारात्मक योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुझावों को महत्वपूर्ण बताया।

CAIT प्रतिनिधिमंडल ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में ऐसे सकारात्मक संवाद देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, सुरेन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, जयराम कुकरेजा, मधु अरोरा, नवीन शर्मा एवं विक्रांत राठौर।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous जीएसटी कानून की सही जानकारी ही व्यापारियों की सबसे बड़ी सुरक्षा, जीएसटी जांच से घबराएं नहीं, समय पर अनुपालन पूर्ण करें – अमर पारवानी*
Next एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंधन ने कर्नाटक स्थितदोणिमलै परिसर में डिजिटलीकरण, क्षमता विस्तार और सुस्थिर खनन पहलों की समीक्षा की

Related Stories

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026
विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*

November 4, 2026

Recent Posts

  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा
  • विधायक पुरंदर मिश्रा नो नवीन आंगनबाडी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर नागरिको को दी शानदार सौगात*
  • राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को*

You may have missed

अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.