बीरगांव । आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में नगर पालिक निगम द्वारा शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग एवं भंडारण की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹3,400 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही संबंधित व्यापारियों को भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए समझाइश दी गई।नगर पालिक निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना सहयोग प्रदान करें। निगम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।









