रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस जनों ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता के जेब में डाका डालने का काम कर रही हई।
कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि जबसे स्मार्ट मीटर लगे है,हर वर्ग प्रताड़ित है। जिन लोगों के बिजली बिल चार पांच सौ आते थे,वह बढ़कर सीधे चार गुना हो गया है। एक तरफ सरकार महतारी वंदन के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कह रही है,तो दूसरी ओर अनाप शनाप बिजली बिल के जरिए पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। आज बिजली बिल के कारण हर परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। हमारी मांग है कि सरकार सभी स्मार्ट मीटर को वापस ले।







![]()


