Skip to content
October 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भगवान महेश की महाआरती एवं स्वजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भगवान महेश की महाआरती एवं स्वजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Purushottam Manhare August 24, 2026

 

रायपुर, । रायपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा रविवार को माहेश्वरी भवन, डुंडा में भगवान महेश की महाआरती एवं स्वजनों की स्मृति में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रबुद्धजनों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति में भगवान महेश की महाआरती से हुआ। महाआरती के पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके बाद समाजबंधुओं ने अपने-अपने स्वजनों की स्मृति में विभिन्न छायादार पौधों का रोपण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री उमेश राठी, सचिव श्री सूरज प्रकाश राठी, प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री प्रदीप बियानी तथा कार्यक्रम संयोजक श्री दीपक बूब, श्री मनोज एम. राठी, श्री श्रीनिवास चांडक एवं श्री राजेश बियानी सहित जिला सभा के पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर राठी, पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश मूंधड़ा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री नारायण राठी, कोषाध्यक्ष श्री अजय सारडा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन मोहता, श्री कृष्ण कुमार चांडक, श्री भारत तोतला, छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी महिला समिति की सचिव श्रीमती नंदा भट्टड़ एवं श्रीमती रीता राठी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री श्री निलेश मुंधड़ा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक श्री जगदीश झंवर, श्री प्रकाश माहेश्वरी, सलाहकार श्री प्रफुल्ल बूब, श्री नवरत्न माहेश्वरी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. शरद चांडक, विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी श्री राधेश्याम मुंधड़ा, श्री दीपक डागा, श्री प्रसन्न गट्टानी, बधाई संयोजक श्री मितेश तापड़िया सहित जिला एवं समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। माहेश्वरी सभा, महेश सभा एवं माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्री संपत काबरा, श्री वसंत राठी, श्री सुशील लखोटिया, श्री मनोज सारडा, श्री देवरतन बागड़ी, श्री ललित बागड़ी, श्री वरुण माहेश्वरी, श्री सूरज कपूरिया, श्री शशिकांत डागा, श्री बसंत राठी, श्री विजय राठी, श्री जितेंद्र लाहोटी, श्री करण बूब, श्री योगेश डागा, श्री राजेश तापड़िया, श्री पवन झंवर, श्री निलेश जाजू, श्री श्याम सुंदर चांडक, श्री नवल किशोर राठी, श्री राजीव मुंदरा, श्री राजू मुंदरा, श्री दिनेश डागा, श्री आलोक बागड़ी, श्री शंकर लाल मोहता, श्री शंकर डागा, श्री मनोज तापड़िया, श्री विष्णु सारडा, श्री रमेश झंवर, श्री विनय राठी, श्री कृष्ण गोपाल गट्टानी, श्री विमला देवी राठी, श्री मनोज झंवर एवं श्री सोमदत्त झंवर का विशेष सहयोग रहा।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। गुरूर माहेश्वरी सभा से श्री गोपाल राठी एवं श्री संतोष टावरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के दौरान नीम, गुलमोहर, बेल, अमलतास, कदम, पारिजात सहित विभिन्न छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। प्रत्येक पौधे को स्वजनों की स्मृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्री भावेश राम नायक द्वारा निःशुल्क वृक्ष उपलब्ध कराने पर रायपुर जिला माहेश्वरी सभा ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम की भव्यता, सुव्यवस्था एवं सामाजिक सरोकार की सभी समाजबंधुओं ने सराहना की। उपस्थितजनों ने कार्यक्रम संयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
Next वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.