Skip to content
August 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*

Purushottam Manhare August 25, 2026

*नियमित संवाद से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और नीतिगत सुझावों को मिल रही नई दिशा – अमर पारवानी*

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा व्यापारियों के साथ नियमित संवाद एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से प्रारंभ की गई VC Interaction Meeting श्रृंखला की 100वीं बैठक 24 अगस्त 2026 को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी ने कहा कि 100वीं VC Interaction Meeting केवल एक संख्या नहीं, बल्कि भारत सरकार और देश के व्यापारी समुदाय के बीच निरंतर संवाद, सहभागिता एवं विश्वास की मजबूत होती व्यवस्था का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

उन्होंने कहा कि माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई इस पहल का उद्देश्य देशभर के व्यापारियों को एक ऐसा प्रत्यक्ष एवं सहज मंच उपलब्ध कराना था, जहां उन्हें सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी मिले तथा वे अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सीधे बोर्ड के समक्ष रख सकें। यह पहल अब निरंतर संवाद के एक प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित हुई है।

*व्यापारियों की आवाज को नीति-निर्माण तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम*

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) से छत्तीसगढ़ के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि इन नियमित बैठकों के माध्यम से देश के छोटे, मध्यम एवं बड़े व्यापारियों को एक साझा मंच मिला है। व्यापारियों से प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों तक पहुंचाने के साथ-साथ बार-बार सामने आने वाले विषयों की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

पारवानी ने कहा कि इस प्रक्रिया से सरकार और व्यापार जगत के बीच पारदर्शिता, विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हुई है। यह प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के अनुरूप सहभागी शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी*

श्री पारवानी ने कहा कि व्यापारी केवल वस्तुओं के क्रेता-विक्रेता नहीं हैं, बल्कि उत्पादक और उपभोक्ता के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं। देश के स्थानीय बाजारों को सक्रिय रखने, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ाने तथा आर्थिक गतिविधियों को गति देने में व्यापारी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए व्यापारी कल्याण सीधे तौर पर रोजगार, परिवारों की आजीविका और देश की आर्थिक शक्ति से जुड़ा हुआ विषय है।

*अगले चरण में और अधिक सहभागिता का लक्ष्य*

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि 100 बैठकों की यह यात्रा व्यापारी समुदाय की सक्रिय भागीदारी और सरकार के साथ उनके मजबूत होते संबंध का प्रमाण है। आगे लक्ष्य है कि और अधिक व्यापारियों को इस संवाद मंच से जोड़ा जाए, जमीनी समस्याओं से संबंधित मजबूत सिफारिशें तैयार हों तथा संवाद को ठोस और परिणामोन्मुख कार्रवाई से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि “व्यापारी और सरकार साथ मिलकर ही एक सशक्त, सुगम और विकसित व्यापारिक वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।” राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड इसी सकारात्मक सहभागिता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*
Next स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*

Related Stories

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित

August 25, 2026
स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*

August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*

August 25, 2026

Recent Posts

  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*
  • वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.