Skip to content
November 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रायपुर के पारंपरिक बाजारों को ‘स्मार्ट बाजार’ बनाने CAIT ने महापौर को सौंपा ज्ञापन*
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के पारंपरिक बाजारों को ‘स्मार्ट बाजार’ बनाने CAIT ने महापौर को सौंपा ज्ञापन*

Purushottam Manhare August 27, 2026

 

*महापौर मीनल चौबे से हुई महत्वपूर्ण बैठक, स्मार्ट बाजारों को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि रायपुर शहर के पारंपरिक एवं प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को आधुनिक, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं व्यापार-अनुकूल ‘स्मार्ट बाजार’ के रूप में विकसित करने को लेकर आज CAIT के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर के बाजारों की मूलभूत सुविधाओं एवं व्यापारियों तथा आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में CAIT की ओर से पूर्व में प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेखित प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए रायपुर के बाजारों में बेहतर सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था, सुव्यवस्थित यातायात एवं पार्किंग, अग्निशमन व्यवस्था, CCTV कैमरों के माध्यम से सुरक्षा, बिजली की खुली तारों को व्यवस्थित करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट तथा पुरुष एवं महिला शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

CAIT ने यह भी सुझाव रखा कि रायपुर की बढ़ती आबादी एवं व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए नवीन फुटकर बाजारों का सुव्यवस्थित विकास किया जाए, जिससे छोटे व्यापारियों को उचित स्थान मिल सके और शहर के प्रमुख बाजारों पर यातायात का दबाव कम हो। साथ ही शहर की परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई, जहां ट्रक पार्किंग, धर्मकांटा, गैराज, बॉडी शॉप, वेयरहाउस, होटल, ढाबे एवं पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि, “रायपुर तेजी से आधुनिक महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे में शहर के बाजारों को भी आधुनिक मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य केवल व्यापारियों की सुविधा नहीं, बल्कि बाजारों में आने वाले लाखों नागरिकों एवं ग्राहकों के लिए भी स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण तैयार करना है। ‘स्मार्ट बाजार’ की अवधारणा रायपुर के व्यापारिक विकास को नई दिशा दे सकती है।”

उन्होंने कहा कि नगर निगम और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से इन विषयों का व्यावहारिक समाधान निकाला जा सकता है। CAIT रायपुर के बाजारों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा:-

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के पारंपरिक बाजारों, स्थानीय व्यापार तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सशक्त बनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को आगे बढ़ाने पर निरंतर जोर दिया है। इसी सोच के अनुरूप हमारे पारंपरिक बाजारों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए उनकी पहचान, विरासत और व्यापारिक महत्व को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

CAIT द्वारा रायपुर के पारंपरिक एवं प्रमुख बाजारों को ‘स्मार्ट बाजार’ के रूप में विकसित करने को लेकर रखे गए सुझाव अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक हैं। आज हुई बैठक में बाजारों की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

रायपुर नगर निगम और CAIT मिलकर इस दिशा में आगे कार्य करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि रायपुर के पारंपरिक बाजारों को आधुनिक, सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक स्वरूप दिया जाए, ताकि व्यापारियों के साथ-साथ बाजारों में आने वाले नागरिकों और ग्राहकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने के संकल्प के अनुरूप रायपुर के पारंपरिक बाजारों को नई सुविधाओं और नई पहचान के साथ विकसित करने के लिए नगर निगम सकारात्मक रूप से कार्य करेगा। CAIT के साथ समन्वय बनाकर इस दिशा में ठोस एवं चरणबद्ध पहल की जाएगी और हम मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।”

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर निगम के सहयोग से रायपुर के पारंपरिक एवं प्रमुख बाजारों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं व्यापार-अनुकूल ‘स्मार्ट बाजार’ के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ेंगे। इससे व्यापारियों को बेहतर वातावरण मिलने के साथ-साथ नागरिकों की सुविधाएं भी बढ़ेंगी और रायपुर शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

माननीया महापौर से मुलाकात में CAIT के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, राम मंधान, भरत जैन, शंकर बजाज, दीपक विधानी, कन्हैया गुप्ता, प्रेम पाहुजा, गोविंद माहेश्वरी, बलराम रोहरा एवं कुशल रोहरा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
Next पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

Related Stories

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • छत्तीसगढ़

जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

November 26, 2026
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*

November 25, 2026

Recent Posts

  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – मधु अरोरा

You may have missed

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • छत्तीसगढ़

जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

November 26, 2026
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*

November 25, 2026
पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*

November 23, 2026

Recent Posts

  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – मधु अरोरा
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.