रायपुर। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंगदल मोवा प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़, रस्सी खींच सहित विभिन्न मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद प्रांत के उपाध्यक्ष सरल मोदी जी, रायपुर जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा , छत्तीसगढ़ गौ रक्षा प्रमुख रवि वाधवानी , वार्ड पार्षद देवदत्त द्विवेदी , OBC मोर्चा मोवा मंत्री ओम प्रकाश गब्बर साहू एवं किसान मोर्चा मंत्री ओम प्रकाश साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल मोवा प्रखंड के पदाधिकारियों में जिला सह-संयोजक बजरंग दल भागवत प्रसाद साहू, मोवा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रकांत साहू , मोवा प्रखंड उपाध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुव, प्रखंड संयोजक रूपेश यादव एवं मोवा प्रखंड मंत्री मोनू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव मीनेन कुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन , मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम मनहरे एवं फाउंडेशन के अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाया। फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, उत्साह एवं महिला सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों, आयोजकों, कार्यकर्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
