Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • व्यापारी हितों के मजबूत प्रहरी अमर पारवानी को CAIT दिल्ली प्रदेश प्रभारी का दायित्व”*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

व्यापारी हितों के मजबूत प्रहरी अमर पारवानी को CAIT दिल्ली प्रदेश प्रभारी का दायित्व”*

Purushottam Manhare September 15, 2026

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) ने संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एवं अनुभवी नेतृत्वकर्ता माननीय श्री अमर पारवानी जी को ब्।प्ज् दिल्ली का प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके इस नवीन दायित्व से दिल्ली के व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारी समुदाय में उत्साह का माहौल है।

व्यापारी हितों के लिए लंबे समय से निरंतर सक्रिय श्री अमर पारवानी जी को संगठनात्मक कार्यों, व्यापारियों की समस्याओं की प्रभावी पैरवी तथा सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का व्यापक अनुभव है। ऐसे में ब्।प्ज् दिल्ली प्रदेश प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन को नई गति और नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*दिल्ली के व्यापारियों की आवाज को मिलेगा राष्ट्रीय मंच*

नवीन जिम्मेदारी के साथ श्री पारवानी जी का प्रमुख फोकस दिल्ली के व्यापारियों को एकजुट करने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सामने लाने तथा केंद्र सरकार एवं संबंधित विभागों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने पर रहेगा।

GST, व्यापारिक कानूनों, ई-कॉमर्स, डिजिटल व्यापार, बाजारों के आधुनिकीकरण, व्यापारियों के लिए सुगम व्यवसायिक वातावरण तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर CAIT के माध्यम से प्रभावी पहल को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

*“व्यापारी हित सर्वोपरि, संगठन को बनाएंगे और मजबूत”*

नवीन दायित्व प्राप्त होने पर श्री अमर पारवानी जी ने CAIT के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि CAIT के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी CAIT राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी एवं CAIT राष्ट्रीय महामंत्री एवं सासंद चांदनी चौक नई दिल्ली श्री प्रवीण खण्डेलवाल जी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश के व्यापारिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है और यहां के व्यापारियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को मजबूती से उठाना हमारी प्राथमिकता होगी। व्यापारी हितों की रक्षा के साथ-साथ व्यापारियों को बदलते आर्थिक एवं डिजिटल परिवेश के अनुरूप सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि CAIT ब्।प्ज् की ताकत देशभर के व्यापारियों की एकजुटता है। दिल्ली के व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़ते हुए उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा।

*नई जिम्मेदारी से संगठन में उत्साह*

श्री अमर पारवानी जी को CAIT दिल्ली प्रदेश प्रभारी का नवीन दायित्व मिलने पर देशभर के व्यापारी नेताओं एवं CAIT से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। व्यापारी समुदाय ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से CAIT दिल्ली को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

श्री अमर पारवानी जी का यह नवीन दायित्व न केवल CAIT दिल्ली के संगठनात्मक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि दिल्ली के व्यापारिक समुदाय की आवाज को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
Next कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनरों का सरगुजा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Related Stories

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनरों का सरगुजा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनरों का सरगुजा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

September 15, 2026
भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026

Recent Posts

  • कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनरों का सरगुजा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
  • व्यापारी हितों के मजबूत प्रहरी अमर पारवानी को CAIT दिल्ली प्रदेश प्रभारी का दायित्व”*
  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

You may have missed

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.