Skip to content
September 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Purushottam Manhare September 19, 2026

रायपुर । शहर जिला कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने गीतांजलि नगर के नागरिकोंके साथ खमारडीह पुलिस थाना चौक से भारत माता चौक तक की गड्ढों से भरी मुख्य सड़क जो पूरी तरह से टूट फूट गई है एवं पूरे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है उससे यातायात बाधित एवं
लोगों की हो रही परेशानी को ले कर प्रदर्शन किया । पिछले कुछ महीनों से उन गड्ढों में गिर कर सैकड़ो लोग घायल हो चुके है कई ई रिक्शा ऑटो और स्कूटर मोटर साइकिल से लोग गिर कर चोटिल जो चुके है लेकिन ना निगम ना पीडब्ल्यूडी इस और ध्यान दे रहा है । उक्त सड़क से रोजाना २०-२५ हज़ार वाहन और हजारों लोग आते जाते है लेकिन उसके बाद भी उक्त मार्ग को सुधार के प्रयास नहीं किए गए । कल रात भी ई रिक्शा से गिरने से चोटिल हुए लोगो की शिकायत मिलने पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उन गड्ढों पर विधायक , पार्षद , जोन अध्यक्ष , महापौर के नामकरण किया ।कांग्रेस जनों ने उन गड्ढों में विधायक पुरंदर मिश्रा के नाम पर दिये जलाए और भाजपा की ९ इंजिन की सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की । उस क्षेत्र के लोगो का दुर्भाग्य है की पार्षद , जोन अध्यक्ष , एम आई सी सदस्य , महापौर , विधायक , सांसद , मंत्री , मुख्यमंत्री सभी भाजपा के होने के बाद भी लोग मूलभूत सड़क के लिए तरस रहे है और धक्के रोजाना खा रहे है । कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन के दौरान जम कर भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की । दो दिन पूर्व ही एक तरफ़ क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा १७२२ करोड़ रुपए ढाई साल में लाने और उत्तर विधानसभा में खर्च करने का श्रेय ले रहे थे जबकि दूसरी और उनके विधायक कार्यालय से मात्र १०० मीटर दूर की यह सड़क उनके बयानों की असलियत बयान करती है । कांग्रेसजनों ने १७२२ करोड़ रुपए की बड़ी राशि खर्च के लिए प्राप्त होने और उसके बाद भी गीतांजलि नगर की उक्त सड़क के साथ ही उत्तर विधानसभा की कई वार्डो की क्षतिग्रस्त सड़को , नाली , नाले ना बन पाने किए विधायक एवं भाजपा की निगम एवं राज्य के शासन दोषी है । १७२२ करोड़ की बड़ी राशि अब जांच का विषय है की क्या यह भी इस सरकार और निगम के भ्रष्टाचार के भेट चढ़ चुका है ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने आरोप लगाया कि पार्षद से ले कर प्रधानमंत्री तक ९ इंजिन की सरकार होने के बाद भी रायपुर शहर का दुर्भाग्य है कि राजधानी की सड़के गड्ढों से भरी है और विधायकगण हजारों करोड का कम कराने की बात करते है लेकिन आम जनता सड़क पानी स्ट्रीटलाइट सफाई जी समस्या को ले कर त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है । विधायक पुरंदर मिश्रा १७२२ करोड़ की राशि से काम कराने की बात कर रहे है और उनके कार्यालय के बाजू सड़क बदहाल हालत में है । रायपुर नगर निगम जी बदहाल हालत का उदाहरण है की भाजपा के पार्षद को अपने महापौर मीनल चौबे पर विश्वास नहीं है इसलिए वो बृजमोहन अग्रवाल के पास नगर निगम की बदतर स्तिथि की शिकायत करने कल गए थे ।
रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने उक्त सड़क कांग्रेस सरकार में बनाए जाने और भाजपा द्वारा उसका रखरखाव तक ना कर पाने का आरोप लगाया । उन्होंने उत्तर विधानसभा के अधिकांश वार्डो में आम जनों को जनसमस्याओं को ले कर हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए ऊपर से नीचे तक भाजपा के जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार को शहर के इस बदहाल हालात के लिए जिम्मेदार बताया ।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने विधायकों – महापौर और उनकी परिषद को शहर को ढाई साल में ३० साल पुराने रायपुर की स्तिथि में पहुंचाने का आरोप लगाया । उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी शहर के नागरिकों को उसका लाभ ना मिल पाने को भाजपा और ठेकेदारों के गठजोड़ का नतीजा बताया । सड़को के मरम्मत जैसे करता तक भाजपा के बड़े नेता नहीं करा पा रहे है तो उन्हें नैतिकता के नए अपने पदो से इस्तीफा दे देना चाहिए ।
ढाई घंटे चले नारेबाजी और प्रदर्शन कार्यक्रम जिसमे गड्ढों का नामकरण विधायक महापौर के नाम करने के दौरान जोन आयुक्त प्रीति सिंह ने आ कर प्रदर्शनकरियो और कांग्रेसजनों को आश्वासन दिया कि ३-४ दिन के अंदर सड़को का मरम्मत कार्य वो करवायेंगे और जल्द ही पूरी सड़क को पुनर्निर्माण कराएंगे । कांग्रेसजनों ने इसके बाद बुधवार २३ सितंबर तक का समय निगम प्रशासन को सड़क ठीक करने का दिया जिसके बाद भी सुधार ना होने पर छक्का जान कर आंदोलन की चेतावनी दे कर प्रदर्शन खत्म किया गया ।
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसजनों में अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, राकेश धोत्रे, मिलिंद गौतम ,जसबीर ढिल्लन,सुशांत डे, मनोज मसंद ,डॉ अनुराम साहू,दीपक चौबे, सागर टाँडी,ओम श्रीवास, सुजीत सिंह, सुधा सरोज,सत्तू सिंह, विजय कुमार टंडन, मुन्ना मिश्रा, माधव छुरा, प्रीति सोनी, ईश्वर चक्रधारी, वासटो वेहरा, वेंकट कुमार, पवन प्रधान ,जितेंद्र यादव, राजू दुबे, नागेंद्र तिवारी, हेमु डेकाडे,मल्हार धोत्रे, मोहम्मद इमरान, सुधीर बंजारे, शहनाज बेगम, आकाश नाग, फिरोज चिश्ती, महादेव अग्रवाल, नवीन भारती, रतन सोनी, बिरजू साहू, मुकेश कुकरेजा, विक्रम सिंह गौतम, अनीश मनिहार, ललित ओझा, हीरा, अनूप सदीजा, एसपी सिंह, संकल्प शर्मा, प्रणव विश्वास, मोहम्मद आबिद राजा, प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसमैन एवं आम नागरिक उपस्थित थे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बस्तर के आर्थिक विकास को नई गति देने CAIT की पहल, बीजापुर कलेक्टर से मिले अमर पारवानी
Next Bycasino Türkiye Casino — Ödeme Sorunlarına Çözüm

Related Stories

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*

September 20, 2026
फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​

September 20, 2026

Recent Posts

  • लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना*
  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • जन्मदिन की दी बधाई, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की; दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस की योजनाओं पर भी हुई चर्चा

You may have missed

पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • Latest
  • Newsbeat

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.