Skip to content
September 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सदस्यता वृद्धि एवं युवा आपदा मित्र पर संगोष्ठी आयोजित
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सदस्यता वृद्धि एवं युवा आपदा मित्र पर संगोष्ठी आयोजित

Purushottam Manhare September 20, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा में रेलवे कॉलोनी में नुक्कड़ नाटक एवं सफाई अभियान का आयोजन*

रायपुर, 20 सितम्बर 2026

रायपुर रेल मंडल में रायपुर जिला, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आज दिनांक 20.09.2026 को “Census Growth & Membership” ( सदस्यता वृद्धि ) तथा “Yuva Apada Mitra (My Bharat Portal)” (युवा आपदा मित्र – माई भारत पोर्टल) विषय पर विशेष प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं यूनिट लीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को सदस्यता वृद्धि, जनगणना संबंधी गतिविधियों, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन के विस्तार तथा युवा आपदा मित्र (माई भारत पोर्टल) के माध्यम से युवाओं की सहभागिता के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि व्याख्याता के रूप में डॉ. बी. रमेश पटनायक, लीडर ट्रेनर स्काउट्स, इंटरनेशनल ट्रेनर, नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं मेंबर ट्रेनर्स पूल ने प्रशिक्षण सत्र प्रदान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए तथा स्काउटिंग एवं गाइडिंग आंदोलन की सदस्यता वृद्धि एवं विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार साह, सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक , रायपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन किया। उनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 120 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं यूनिट लीडर्स ने भाग लिया तथा प्रशिक्षण एवं ज्ञानवर्धक सत्र का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी के माध्यम से प्रतिभागियों में सदस्यता वृद्धि, डिजिटल सहभागिता, युवा भागीदारी तथा युवा आपदा मित्र पहल के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढ़ा।

रायपुर जिला SECR BSG द्वारा भविष्य में भी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के सर्वांगीण विकास, प्रशिक्षण एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने हेतु ऐसे उपयोगी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव: मतदान समाप्त, नतीजों का इंतजार
Next जन्मदिन की दी बधाई, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की; दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस की योजनाओं पर भी हुई चर्चा

Related Stories

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार

September 20, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​

September 20, 2026
पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में

September 20, 2026

Recent Posts

  • फिट इंडिया अभियान में रायपुर प्रेस क्लब की पहल, साइकिल पर निकले पत्रकार
  • डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर* ​
  • पुलिस वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर मिश्रा हास्पिटल में
  • जन्मदिन की दी बधाई, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की; दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस की योजनाओं पर भी हुई चर्चा
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सदस्यता वृद्धि एवं युवा आपदा मित्र पर संगोष्ठी आयोजित

You may have missed

जन्मदिन की दी बधाई, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की; दिल्ली दौरे में स्वास्थ्य सेवाओं और रेड क्रॉस की योजनाओं पर भी हुई चर्चा

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.