रायपुर । पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की अपनी सहकारी साख समिति का प्रत्येक पांच वर्ष में ग्यारह संचालकों का चुनाव कहे या चयन होता हैआज संचालक मंडल के संचालक बनने के लिए कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ अपना अपना का चुवाव फार्म जमा किया । कर्मचारियों ने कल 12 से ही उपरोक्त चुनाव हेतु अपना अपना पैनल बनाकर कर्मचारियों ने दो बजे तक नामांकन दाखिल किया । तत्पश्चात नामांकन फार्म की जांच हुई जिसने सभी 38 उम्मीदवारों के फार्म वैध / सही पाए गए । आज बारह से दो बजे तक नाम वापस लेने का समय है इसके पूर्व कल से ही एक तथाकथित छोटा ग्रुप जो कर्मचारी संघ के 2019 के चुनाव के समय उसका सफाया हो गया था सक्रिय होकर दबाव बनाते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ग्रुप तीन उम्मीदवारों से नाम वापस लेने के लिए जबरिया नाम वापस लेने वाले फार्म में हस्ताक्षर कराकर खुद रख रहे है ऐसी स्थिति में यह चुनाव निष्पक्ष होने की आशंका पर एक प्रकार का प्रश्न चिन्ह लगता है ।
संघ केअध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि दबावपूर्ण चुनाव की ऐसे कृत्य चुनाव प्रक्रिया का खुला उलंघन को दर्शाया है ठाकुर और मिश्र द्वय ने कहा प्रजातंत्र के लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है किसी प्रकार का किसी भी कर्मचारी पर दबाव बनाना उचित नहीं है जिसका कर्मचारीओ के द्वारा कड़े शब्दो में निंदा करते हुए सभी कर्मचारियों के द्वारा कड़ी पुलिस सुरक्षा के साथ आज दिनांक 25/02/2022 से चार मार्च तक लगातार चुनाव संपन्न होते तक चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियो से मांग की किया है ।
आज दो बजे के बाद नाम वापसी के पश्चात चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा । चार मार्च को प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक मतदान और उसी दिन मतदान समाप्ति एक घंटे के गैप के पश्चात तत्काल मतगणना होगी ।
तत्पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा । वि, वि, के कुलसचिव जी और वि, वि, जिम्मेदार अधिकारियों और से कर्मचारीगण निवेदन करते है कि वि, वि, परिसर में हो रहे इस चुनाव में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होवे इस बात की चाक चौबंद ब्वस्था वि, वि, सुनिश्चित करें ।








