Skip to content
November 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी बस्तर की 50 जनजातीय बेटियों को नर्सिंग शिक्षा के लिए करेगा सशक्त
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी बस्तर की 50 जनजातीय बेटियों को नर्सिंग शिक्षा के लिए करेगा सशक्त

Purushottam Manhare October 12, 2026

• प्रत्येक छात्रा की शिक्षा पर ₹12 लाख से अधिक व्यय; शिक्षा, आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक खर्चों का पूरा भार उठाएगा एनएमडीसी

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली, : जनजातीय बेटियों के सपनों को उज्ज्वल भविष्य के अवसरों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, एनएमडीसी लिमिटेड की बचेली परियोजना बस्तर क्षेत्र की चयनित 50 छात्राओं को आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बैचलर ऑफ साइंस (बी.एससी.) नर्सिंग पाठ्यक्रम की शिक्षा प्राप्त करने के लिए व्यापक सहायता प्रदान कर रही है। एनएमडीसी की महत्वाकांक्षी ‘बालिका शिक्षा योजना’ के अंतर्गत कंपनी प्रत्येक छात्रा पर ₹12 लाख से अधिक व्यय करेगी तथा उनकी शिक्षा एवं उससे संबंधित सभी आवश्यक खर्चों का वहन करेगी।

सभी 50 छात्राओं पर ₹6 करोड़ से अधिक का कुल व्यय करने वाली यह पहल, आर्थिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना, प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद जनजातीय बालिकाओं को व्यावसायिक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रति एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नर्सिंग शिक्षा, आवास, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा खर्च उठाकर एनएमडीसी यह सुनिश्चित कर रहा है कि इन युवतियों को अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने में आर्थिक बाधाओं का सामना न करना पड़े।

चयनित छात्राओं के व्यावसायिक नर्सिंग करियर की दिशा में नई यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर 12 अक्टूबर, 2026 को बचेली स्थित मंगल भवन में अधिष्ठापन कार्यक्रम एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन); जोसी थॉमस, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन – सीएसआर); एस. आर. डेहरिया उप महाप्रबंधक (सिविल), एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी, विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि, सीएसआर विभाग के कार्मिक तथा चयनित छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, आगामी विजयदशमी की तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा
Next विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा

Related Stories

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • छत्तीसगढ़

जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

November 26, 2026
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*

November 25, 2026

Recent Posts

  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – मधु अरोरा

You may have missed

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*

November 23, 2026

Recent Posts

  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • कैट एवं संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मैमोग्राफी जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – मधु अरोरा
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.