दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के अधिसूचना क्रमांक एफ 1-2/2022/18 नवा रायपुर, अटल नगर 25 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्रमांक 37 सन् 1961 ) की धारा 5- क द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन एतद द्वारा निम्न अनुसूची में वर्णित क्षेत्र को नगरपालिका परिषद् बड़ेबचेली, जिला- दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा की सीमा से पृथक करने का अभिप्राय प्रकट करता है।
नगरपालिका परिषद् बड़ेबचेली की सीमा से पृथक किये जाने वाले क्षेत्रों का विवरण वार्ड क्रमांक 4 महात्मा गांधी वार्ड क्षेत्र बड़े पारा, वार्ड क्रमांक 6 शहीद वीर नारायण वार्ड क्षेत्र पांडू पारा, वार्ड क्रमांक 7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्षेत्र तामो पारा, वार्ड क्रमांक 8 सुभाष चन्द्र वार्ड क्षेत्र चालकी पारा, माझी पारा, कोवा पारा, पटेल पारा, पुजारी पारा, महरा पारा, काया पारा कुम्हार पारा जिनकी कुल जनसंख्या 1711 है।
उक्त संबंध में स्थानीय प्राधिकारी अथवा व्यक्ति/पक्षकार के द्वारा कोई आपत्ति/सुझाव हेतु अधिसूचना का प्रकाशन कलेक्टर कार्यालय दन्तेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (रा०) बड़े बचेली, तहसील कार्यालय बड़े बचेली एवं नगरपालिका परिषद् बड़े बचेली के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। आपत्ति/सुझाव 15 दिवस की समयावधि के भीतर कार्यालयीन दिवस एवं समय में 14 मार्च 2022 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 05ः30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय (रीडर), दन्तेवाडा (कक्ष क्रमांक-103), नगरपालिका परिषद् बड़े बचेली कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। 14 मार्च 2022 को समय शाम 05ः30 बजे के पश्चात् प्रस्तुत किये गये आपत्ति/सुझाव पर विचार नहीं किया जायेगा।








