दंतेवाड़ा । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत पालनार में आजाद युवा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता 1999 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। कुल 23 वर्षों से यह प्रतियोगिता अनवरत जारी है।







![]()


इस वर्ष का आयोजन,आजाद स्पोर्ट्स क्लब के जनक स्व. खोखन मुखर्जी,स्व.जी.एस.नेताम,व स्व. पांडु राम मांडवी की स्मृति में आयोजन किया जा रहा है।जिले की 24 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लें रहे हैं।
कमेटी ने 24 टीमो को 8-8 के तीन पुलों में विभाजित किया है।हर पुल से 1-1 टीम क्वालीफाई होगी।जिनमें से 3 टीम प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता बनने के लिए एक दूसरे से लीग मैच खेलेंगी।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51,000 एवम ट्राफी,
द्वितीय पुरस्कार 25,000 एवम ट्राफी,
तृतीय पुरस्कार 10,000 एवम ट्राफी,के रूप में दिया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्धघाटन समारोह,क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती नंदलाल मुडामी की उपस्थिति में किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मैच पालनार और नकुलनार पटेल पारा के मध्य खेला गया।
जिसमें पालनार की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी।
द्वितीय मुकाबला समेली और बेड़मा के मध्य खेला गया इस मैच में समेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा नंदलाल मुडामी,ग्राम पंचायत सरपंच पालनार सुकालू मुडामी ,ग्राम पंचायत फूलपाड की सरपंच श्रीमती भुमिका मंडावी , ग्राम पंचायत महाराहुनार की सरपंच श्रीमती सोनी बामन कश्यप , समर सिंह ठाकुर सचिव पालनार,सुखदेव वेट्टी aycc संरक्षक, उदय सिन्हा संरक्षक,बामन कश्यप aycc अध्यक्ष, पवन मुडामी aycc उपाध्यक्ष, गोविन्द ठाकुर aycc सचिव ,राहुल,जगदीश, पंकज, आशु, संजु, रामकुमार, सतेंद्र, अमित,दीपक,गोपाल,जय प्रकाश,ओमप्रकाश,सहित आजाद युवा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यगण व ग्रामीण उपस्थित रहे।
