रायपुर।
कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री अमरीक सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेष अग्रवाल ने बताया कि ‘देश के सुपर सारथी सम्मान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
श्री नवीन शर्मा ने कहा कि ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परिवहन क्षेत्र से जुड़े सारथियों के योगदान, समर्पण और मेहनत को पहचान दिलाने का सराहनीय प्रयास हैं।




श्री शर्मा ने कहा कि परिवहन क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण आधार है। देशभर में माल परिवहन एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र के सारथियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके कार्यों को समाज के सामने लाना निश्चित रूप से प्रेरणादायक पहल है।
श्री शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को इसी प्रकार सम्मान और पहचान प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की।
