Skip to content
November 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*

Purushottam Manhare November 28, 2026

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार, अधोसंरचना विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से उच्च शिक्षा विभाग का बजट वर्ष 2023-24 के 1,277 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2026-27 में 1,816 करोड़ रुपए हो गया है, जो लगभग 42 प्रतिशत अधिक है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश में 13 नए शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ शैक्षणिक संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव*

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जुलाई 2024 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन किया जा रहा है। पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल करने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) की वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 24.8 प्रतिशत है।

*इंटर्नशिप नीति-2026 से शिक्षा और रोजगार के बीच मजबूत होगा सेतु*

मंत्री वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कार्यानुभव प्रदान करने के लिए इंटर्नशिप नीति-2026 तैयार की गई है। इसके अंतर्गत स्नातक के छठवें सेमेस्टर में विद्यार्थी उद्योगों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों से जुड़कर 60 घंटे की इंटर्नशिप करेंगे। नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में इंटर्नशिप सेल का गठन तथा समन्वयकों के प्रशिक्षण के लिए संभागवार कार्यशालाओं के आयोजन का प्रावधान किया गया है। प्रथम चरण में 30 अक्टूबर 2026 को कुलसचिवों एवं प्राचार्यों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है।

*148 महाविद्यालयों में अंग्रेजी कम्युनिकेशन कोर्स, 10 हजार विद्यार्थी नामांकित*

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अंग्रेजी संप्रेषण कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से 90 घंटे का अंग्रेजी कम्युनिकेशन कोर्स संचालित किया जा रहा है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के 148 शासकीय महाविद्यालयों में संचालित इस पाठ्यक्रम में 10 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। पाठ्यक्रम में दैनिक संवाद, विचारों की अभिव्यक्ति और व्यावहारिक अंग्रेजी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

*अधोसंरचना विकास पर विशेष जोर, 84 महाविद्यालयों को 418.25 करोड़ रुपए*

श्री वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 84 महाविद्यालयों के भवन निर्माण हेतु 418.25 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके अलावा 13 महाविद्यालयों में छात्रावास, 33 महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, 10 महाविद्यालयों में बाउंड्रीवॉल तथा 50 महाविद्यालयों में अतिरिक्त शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में ऑडिटोरियम तथा शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर में बॉटनिकल गार्डन की स्थापना की स्वीकृति भी दी गई है।

*तीन वर्षों में 13 नए शासकीय महाविद्यालय, 391 नवीन पदों का सृजन*

मंत्री वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए विगत तीन वर्षों में 13 नए शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। इनमें वर्ष 2026-27 में मुंगेली जिले के कंतेली, रायपुर जिले के बेंद्री, धमतरी जिले के करेलीबाड़ी, बलौदाबाजार जिले के सुहेला तथा नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। नवीन महाविद्यालयों के लिए 391 पदों का सृजन किया गया है। स्नातक स्तर पर आठ महाविद्यालयों तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एक महाविद्यालय में नवीन विषय एवं संकाय प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालयों में 3,356 नवीन सीटों की अनुमति भी दी गई है।

*भर्ती और पदोन्नति से मजबूत हो रहा उच्च शिक्षा का शैक्षणिक ढांचा*

उच्च शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रकरणों का निराकरण करते हुए 364 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत प्राध्यापक तथा 151 पदोन्नत प्राध्यापकों को स्नातक प्राचार्य के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। स्नातक प्राचार्य के 151 अन्य पदों पर पदोन्नति के लिए 293 पदोन्नत प्राध्यापकों का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। शासकीय महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के 595 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 एवं प्रयोगशाला परिचारक के 430 पदों पर सीधी भर्ती की गई है। विभिन्न कार्यालयीन पदों पर 364 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। शोध को प्रोत्साहित करने के लिए 577 पीएचडी अनुमतियां प्रदान की गई हैं तथा 105 आवेदनों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

*विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 264.97 करोड़ रुपए का अनुदान*

श्री वर्मा ने प्रेस को बताया कि प्रदेश के नौ राजकीय विश्वविद्यालयों को वर्तमान वित्तीय वर्ष सहित चार वर्षों में 255.56 करोड़ रुपए का स्थापना अनुदान तथा 9.41 करोड़ रुपए का पूंजीगत अनुदान प्रदान किया गया है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में फॉरेंसिक साइंस एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययनशालाएं प्रारंभ करने की अनुमति भी प्रदान की गई है।

*43 नए अशासकीय महाविद्यालयों को अनुमति*

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 2026-27 तक 43 नए अशासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही 234 अशासकीय महाविद्यालयों में नवीन विषय, सीट वृद्धि एवं अतिरिक्त अनुभाग प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। रायगढ़ जिले के बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना (महापल्ली) को वर्ष 2026 में 80 प्रतिशत स्थापना अनुदान की स्वीकृति दी गई है।

*डिजिटल नवाचारों से उच्च शिक्षा में सुशासन और पारदर्शिता*

मंत्री वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में तकनीक के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है। विद्यार्थियों के संपूर्ण डिजिटल डेटाबेस के प्रबंधन के लिए केंद्रीकृत विद्यार्थी पंजीयन प्रणाली ‘एचई ऑनलाइन’ विकसित की गई है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए ‘ई-ज्ञानार्जन’ मोबाइल एप संचालित किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों में ई-ऑफिस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अशासकीय महाविद्यालयों एवं उनके कर्मचारियों के केंद्रीकृत रिकॉर्ड के लिए पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग भी प्रारंभ की गई है। मंत्री ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए बताया कि अनियमितताओं के विरुद्ध विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों से संबंधित 13 प्रकरणों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित किया गया है तथा नौ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच प्रक्रियाधीन है।

*रूसा के तहत 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, पीएम-उषा से होगा गुणवत्ता उन्नयन*

उच्च शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा संस्थानों के गुणवत्ता उन्नयन के लिए राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्रदेश के 86 शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 400 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किए जाएंगे। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत प्रदेश के 21 शैक्षणिक संस्थानों की स्वीकृत परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रक्रियाधीन है।

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार, आधुनिक अधोसंरचना, रोजगारपरक पाठ्यक्रम, शोध एवं नवाचार तथा डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की आधारशिला तैयार की जा रही है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

Related Stories

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*

November 25, 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की 64 सदस्यीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

November 21, 2026

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*

You may have missed

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*

November 28, 2026
स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:

November 27, 2026
जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • छत्तीसगढ़

जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक

November 26, 2026
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*

November 25, 2026

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • स्वतंत्र भारत में आज भी महिलाएं स्वतंत्र नहीं:
  • जनक जांगड़े बलौदा बाजार शाखा की नयी प्रबंधक
  • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम: मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, विधायक भावना बोहरा ने ₹9.33 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य का किया भूमिपूजन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.